आदान सहायता राशि से किसान पुनाराम मरकाम ने खरीदा मल्टीक्रॉप थ्रेशर मशीन
गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। राज्य शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक राजीव गांधी किसान न्याय योजना जिले के किसानों के लिये वरदान साबित हो रहा है। इस योजनांतर्गत कृषि में उन्नत तकनीकी को प्रोत्साहन करने एवं कास्त लागत में राहत दिलाने के उद्देश्य से आदान सहायता के रूप में किसानों को राशि प्रदान की जाती है। इस योजना से लाभान्वित होकर जिले के किसान स्वावलंबी एवं आर्थिक रूप से मजबूत हो रहे हैं। जिले के बहुत से किसान राजीव गांधी किसान न्याय योजना से प्राप्त राशि से पक्का मकान बना रहे है, वाहन खरीद रहे है, तो कही अपने बच्चों को उच्च शिक्षा देने के साथ-साथ उनका विवाह भी अच्छे तरीके से कर रहे है।
मैनपुर विकासखण्ड के ग्राम ठेमली के कृषक पुनाराम मरकाम ने बताया कि वे लगभग 2.80 हेक्टेयर कृषि भूमि में मक्का की खेती कृषि विभाग के मार्गदर्शन में करते है। पहले वे अपनी भूमि पर धान की खेती किया करते थे। कृषक मरकाम द्वारा राजीव गांधी न्याय योजनांर्तगत् धान के बदले अन्य फसल में खरीफ वर्ष 2022-23 में मक्का फसल लगाया गया था, जिसमें धान की अपेक्षा कम लागत में मक्का की पैदावार अच्छा हुआ। इस फसल में पानी की आवश्यकता कम हुई। श्री मरकाम ने बताया कि इस वर्ष बाजार में मक्का का 2200 रूपये प्रति क्विंटल के दर से विक्रय किया। उन्होंने 2.80 हेक्टेयर खेती से कुल 130 क्विंटल मक्का उत्पादन किया। जिससे उन्हें 2.86 लाख रूपये का आमदनी हुआ तथा राजीव गांधी किसान न्याय योजना से 10000 रूपये प्रति एकड़ की दर से आदान सहायता राशि मिला। जिससे उन्होंने मल्टीकॉप थ्रेसर मशीन खरीदा। कृषक श्री मरकाम ने छत्तीसगढ़ शासन के कृषि विभाग द्वारा किसानों के लिए संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए धन्यवाद दिया।
There is no ads to display, Please add some
