अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट  

सूरजपुर (गंगा प्रकाश)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार ठाकुर लगातार रात्रि में निरीक्षण करने की कड़ी में अचानक दुरस्थ स्थित थाना-चौकी के औचक निरीक्षण पर निकले। दुरस्थ थाना-चौकी क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था का हाल जाना। उनके द्धारा रात्रि में थाना प्रतापपुर व चौकी खड़गवां का औचक निरीक्षण कर मौजूद बल एवं रात्रि गश्त का ब्यौरा लिया।आपराधिक घटनाओं को रोकने के लिये अधिकारी व जवानों को सजगता के साथ रात्रि गश्त करने एवं कानून व्यवस्था ड्यूटी के दौरान सुरक्षा के सारे उपकरण साथ में रखने तथा पुलिस थानों में किसी भी शिकायत अथवा घटना की जांच निष्पक्ष एवं पारदर्शी करने के निर्देश दिये। उन्होंने थाना-चौकी प्रभारियों को कड़े स्वर में कहा कि रात्रि के वक्त विपरित परिस्थिति अथवा घटना-दुर्घटना होने पर रिस्पांश टाईप में पुलिस मौके पर पहुंचे , यह सुनिश्चित किया जाये। प्रभारियों को कहा कि क्षेत्र में किसी प्रकार की अवैध गतिविधि या अवैध कारोबार ना हो , ऐसी कोई भी सूचना प्राप्त होने पर संबंधित प्रभारी इसके लिये जिम्मेवार होंगे और उनके विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी। गंभीर अपराधों , महिला एवं बच्चों से संबंधित मामलों में त्वरित एवं कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने पर जोर दिया। प्रभारियों की मौजूदगी में थाना-चौकी का रिकार्ड , लंबित मामलों की डायरी , शिकायत एवं गुम इंसान की दस्तयाबी के प्रयासों को देखा और निकाल की स्थिति धीमी होने पर थाना-चौकी प्रभारी सहित विवेचकों को सख्त लहजे में चेतावनी देते हुये कहा कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी , लंबित मामलों के निराकरण में तेजी लायें।‌ औचक निरीक्षण में दौरान एसएसपी ठाकुर ने मौजूद प्रभारी , विवेचक एवं जवानों को कहा कि क्षेत्र में सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिये सारे इंतजाम किये जाये , असामाजिक तत्वों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही सुनिश्चित करें , गुंडे एवं बदमाश प्रकृति के लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाये। उन्होंने कहा कि पुलिस थाने में आने वाले फरियादी को सम्मान के साथ बैठाकर उनकी शिकायत को गंभीरता से सुना जाये और शिकायतों का समय से निराकरण किया जाये। इसके अलावा पुलिस थाने में आने वाले किसी भी फरियादी को कोई भी परेशानी ना हो इसका पूरा ध्यान रखा जाये। उन्होंने पुलिस थाने में लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिये। थाना-चौकी प्रभारी को पुलिस गश्त व्यवस्था मजबूत करने , आमजन से आपसी समन्वय स्थापित करने , सभी पुलिसकर्मी को अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुये आमजन की सुरक्षा के लिये लगातार कार्य करते रहने के साथ ही पुलिस अधिकारी व जवानों को उत्कृष्ट कार्य करने हेतु प्रोत्साहित भी किया। एसएसपी ने कहा 

थाना-चौकी प्रभारियों को राउंड द क्लॉक रात्रि गश्त करने , रात में अधिकारी व जवानों को ड्यूटी लगाने की जवाबदेही थाना-चौकी प्रभारी की है। रात्रि गश्त में लापरवाही हुई , तो सीधे तौर पर प्रभारी जिम्मेवार होंगे। उन्होंने रात्रि में आपराधिक घटनाओं को रोकने के लिये लगातार रात्रि गश्त तेज करने का निर्देश भी दिये। वहीं एसएसपी ठाकुर ने औचक निरीक्षण के दौरान थाना-चौकी प्रभारियों को बिना अनुमति के थाना-चौकी क्षेत्र से बाहर ना जाने के निर्देश दिये। विवेचना सहित आरोपियों की धरपकड़ के लिये बाहर जाने के पूर्व विधिवत अनुमति लेकर जायें। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक बल थाना-चौकी के आसपास ही निवास कराना सुनिश्चित करें ताकि किसी आपात स्थिति में बल तत्काल मौके पर पहुंच सके और स्थिति को नियंत्रित किया जा सके। इस दौरान एसडीओपी प्रतापपुर अरूण नेताम व थाना-चौकी प्रभारी मौजूद रहे।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version