बिलासपुर (गंगा प्रकाश)। जिले में महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क (रीपा) अंतर्गत किए गए नवाचार से स्थानीय युवाओं को अपना सुनहरा भविष्य गढ़ने में मदद मिल रही है। यहां उपलब्ध मुफ्त वाई-फाई सेवा की मदद से प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले क्षेत्र के युवा इससे लाभान्वित हो रहे है। नौकरी ढूंढ़ने वाले छात्रों को इंटरनेट एक्सेस करने और नौकरी के बारे में जानकारी खोजने में सहूलियत हो रही है, और साथ ही उन्हें अपनी पढ़ाई पूरी करने में भी सहायता मिल रही है। बिल्हा के धौरामुड़ा, अकलतरी, कोटा के रानीगांव, करगीकला, मस्तूरी के वेद परसदा, बेलटुकरी और तखतपुर के बेलपान और गनियारी गोठानों में संचालित रीपा में वाई-फाई की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा और रोजगार के लिए उपयोगी इंटरनेट कनेक्शन की उपलब्धता एक बड़ी समस्या है। रीपा मे फ्री वाईफाई द्वारा इस समस्या का समाधान किया गया है। जॉब सीकर्स छात्रों के लिए, इंटरनेट उन्हें रोजगार समाचार, नौकरी के लिए आवेदन पत्र, सरकारी नौकरी के लिए जानकारी, और अन्य नौकरी संबंधित जानकारी खोजने मे सहायता प्रदान कर रहा है।  


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version