मतदाता सुची पुनरीक्षण अभियान के तहत 14 हजार 340 नये मतदाता जुड़े

जिले के कुल 573 मतदान केन्द्रों में होगी वोटिंग

कलेक्टर श्री अग्रवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन की दी जानकारी


गरियाबंद (गंगा प्रकाश)।लोकसभा निर्वाचन – 2024 के मद्देनजर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक अग्रवाल ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित पत्रकार-वार्ता में जिले में मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 06 जनवरी से 22 जनवरी तक मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण अभियान के दौरान मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन का कार्य किया गया। पुनरीक्षण अभियान के पश्चात आज मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन सभी मतदान केन्द्रों में कर दिया गया है। जारी आंकड़े अनुसार लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत लोकसभा क्षेत्र क्रमांक – 09 महासमुन्द के चुनाव में जिले के कुल 4 लाख 58 हजार 435 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। इनमें 2 लाख 33 हजार 313 महिला, 2 लाख 25 हजार 113 पुरुष एवं 09 अन्य मतदाता शामिल है। राजिम विधानसभा क्षेत्र में 2 लाख 29 हजार 886 एवं बिंद्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र में 2 लाख 28 हजार 549 मतदाता पंजीकृत है। मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण अभियान के दौरान कुल 14 हजार 340 नये मतदाता जुड़े। इनमें राजिम विधानसभा के 6 हजार 950 और बिन्द्रानवागढ़ के 7 हजार 390 मतदाता शामिल है। जिले में कुल 573 मतदान केंद्र बनाएं गए हैं। इनमें से 299 बिंद्रानवागढ़ और 274 राजिम विधानसभा क्षेत्र में स्थित है। इस दौरान पत्रकार-वार्ता में उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अविनाश भोई सहित जिले के प्रिन्ट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया के प्रतिनिधिगण मौजूद रहे।
कलेक्टर ने बताया कि मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान विशेष जागरूकता अभियान चलाकर मतदाता सूची में मतदाताओं के नाम जोड़ने का कार्य किया गया। पत्रकार वार्ता में मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा के दौरान कलेक्टर श्री अग्रवाल ने कहा कि निर्वाचन का उद्देश्य समावेशी हो और सभी वर्ग के लोग बढ़ चढ़कर अपने मताधिकार का उपयोग करें। निष्पक्ष मतदान संपादित कराना उद्देश्य है। कलेक्टर ने बताया कि ईवीएम मशीन की प्रणाली के प्रचार-प्रसार एवं मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से संयुक्त जिला कार्यालय एवं सभी एसडीएम कार्यालयों में ईवीएम डेमांेस्ट्रेशन केन्द्र बनाया गया है। ईवीएम एवं वीवीपेट मशीनों का प्रारंभिक जांच 05 फरवरी से शुरू हो गया है। इन मशीनों को एफएलसी 14 फरवरी तक किया जायेगा। मशीनों की जांच ईसीआईएल हैदराबाद से आएं सात इंजीनियरों की टीम के द्वारा किया जा रहा है। मशीनों की सुरक्षा के लिए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version