केशकाल (गंगा प्रकाश) :– बच्चों को अनुशासन में रखने हेतु अध्यापक द्वारा प्रयास किया जाता है लेकिन कोंडागांव जिला के सुरडोगर विद्यालय में दूसरी तस्वीर दिखती है यहाँ पर अध्यापक को अनुशासन में रखने हेतु प्राचार्य ने विद्यालय में ताला लगा दिया जिससे अब अध्यापक भी छात्र-छात्राओं की तरह अनुशासन में रहकर विद्यालय के समय में पहुंच रहे हैं..।
उल्लेखनीय है की केशकाल नगर मे स्थित सुरडोंगर विद्यालय प्राय: शिकायतें आती थी कि अध्यापक समय पर नहीं पहुंचते हैं विद्यालय में जिससे पढ़ाई प्रभावित होती थी, इसको लेकर नगर वासियों ने शिकायत की जिस पर केशकाल एसडीएम शंकरलाल सिन्हा, तहसीलदार आशुतोष शर्मा, एवं खंड शिक्षा अधिकारी प्रभु कोमरे के विशेष प्रयास से टीम बनाकर इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम शंकरलाल सिन्हा ने प्राचार्य रामगोपाल ठाकुर को निर्देश दिया की अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी अगर कोई भी विद्यालय का छात्र- छात्रा या अध्यापक अगर लेट से पहुंचता है तो उसे विद्यालय में प्रवेश ना करने दें विद्यालय में ताला लगा दे ..।
इसका अच्छा असर पड़ा सभी अध्यापक एवं छात्र छात्राएं समय पर पहुंच रहे हैं और विद्यालय अच्छे से संचालित हो रही है और अच्छे से पढ़ाई हो रही है, इस विशेष कार्यवाही के लिए नगरवासी एसडीएम शंकरलाल सिन्हा का मुक्त कंठ से प्रशंसा कर रहे हैं..।
अध्यापक एवं छात्र छात्राओं के विद्यालय मैं समय पर ना पहुंचने की शिकायत मिल रही थी, जिस पर कार्रवाई की गई है, जिसका हमें परिणाम अच्छा मिल रहा है..।
एसडीएम शंकरलाल सिन्हा
There is no ads to display, Please add some
