आरोपियों के कब्जे से किंगफिशर बीयर 24 नग, वडवाईजर केन बीयर 24 नग, बेलेण्डर प्राईड 02 बोतल कुल लगभग 25 लीटर शराब एवं एक कार सहित कुल कीमती 4,09,320 रूपयें जप्त।

आनंद भोई 

महासमुंद (गंगा प्रकाश)। पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह (IPS) द्वारा समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को अवैध शराब बिक्री, देशी शराब निर्माण करने वालो पर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिसके तहत थाना प्रभारीगण क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री पर सतत् निगाह रखी जा रही है।

दिनांक 10.08.23 को मुखबीर सूचना मिला कि I20  कार क्रमांक CG 04 NW 8552  में अवैध रूप शराब का परिवहन किया जा रहा है। सूचना पर सायबर सेल एवं थाना सिंघोड़ा की टीम अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट रेहटीखोल के पास नाकेबंदी कर I20  कार क्रमांक CG 04 NW 8552  को रोका गया। वाहन में दो व्यक्ति सवार थे। जिनसे पूछताछ करने पर अपना 1. हाबिल खाखा पिता निकोलस उम्र 56 वर्ष, 2. सुरेश तिर्की पिता यियोदर तिर्की उम्र 46 वर्ष साकिनान शैलेद्रनगर रायपुर होना बताये। वाहन में क्या रखा है के संबंध में पूछताछ किया तो गोलमोल जवाब देने लगे, कड़ाई से पूछताछ कर कार की तलाशी लेने पर (01)- दो कार्टून में 48 नग केन बीयर (02)- 02 नग बेलेण्डर अंग्रेजी शराब कुल ओएग्भग 25 लीटर शराब मिलने पर उक्त शराब रखने व परिवहन करने के संबंध में दस्तावेज मांगा गया जिनपर कोई कागजात लायसेंस नहीं होना बताया। दोनो व्यक्तियों को अवैध शराब तस्करी करते पकड़ा गया।  आरोपियों को मौके पर गिरफ्तार कर उनके कब्जे से (01)- एक खाखी रंग के कार्टून में किंगफिशर बीयर 24 नग, (02)- एक खाखी रंग के कार्टून में 24 नग वडवाईजर केन बीयर, (03)- दो नग बेलेण्डर प्राईड बोतल 25500 एमएल जुमला कीमती 9320 रूपयें (04)- सफेद रंग की I20  कार क्रमांक CG 04 NW 8552  कीमती 4,00,000 रूपयें कुल जुमला कीमती 4,09,320 रूपयें को जप्त किया गया। आरोपीगणों का कृत्य अपराध धारा 34(2)आबकारी एक्ट का पाये जाने से उनके विरूद्ध थाना तुमगांव में अपराध धारा के तहत कार्यवाही की है। 

सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में अति,पुलिस अधीक्षक आकाश राव एवं अनु,अधिकारी (पु) महासमुंद अभिषेक केसरी के निर्देशन में थाना प्रभारी सिंघोड़ा उनि, उत्तम तिवारी, सायबर सेल प्रभारी नसीम उद्दीन खान, सउनि सनातन बेहरा, प्रआर नीवन बारिक, आर,हेमंत नायक, संदीप भोई, शुशांत बेहरा, जैकी प्रधान, विरेन्द्र नेताम, विरेद्र बाघ,रोहित सिदर, डिग्री मेहर, यश ठाकुर, जिर्वधन बरिहा एवं टीम द्वारा की गई।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version