फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। शिक्षा विभाग के आदेसा अनुसार विकासखंड की सभी शालाओं में अपने-अपने ढंग से कहीं मुंह मीठा कराकर, कहीं माला पहना कर तो कहीं आरती कर बच्चों को शाला प्रवेश कराया जा रहा है। शालाओं में जश्न जैसा माहौल है। शिक्षक पात्रता सभी उत्साह से नए सत्र का शुभारंभ करते देखे जा रहे हैं। समीपस्थ परसदाकला ग्राम के भाटापारा में शाला प्रवेश उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की पूजा अर्चना के साथ हुआ। कक्षा पहली में नव प्रवेशी बच्चों का स्वागत फुल माला एवं मुंह मीठा कराकर किया गया वहीं पर उनको पाठ्यपुस्तक प्रदान की गई। ग्राम पंचायत परसदाकला के सरपंच कांति निषाद मुख्य अतिथि के आसंदी से बोलते कही कि बच्चों में शिक्षा के साथ संस्कार भी जरूरी है। इस प्रकार से सभी विद्यालयों में शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन हम सभी को प्रेरणा देता है। इस अवसर पर संकुल समन्वयक टिकेश साहू ने कहा कि विद्यालय एक मंदिर है। जहां बच्चे संस्कार के साथ-साथ विद्या ग्रहण करने के लिए आते हैं। आज सभी स्कूलों में पढ़ाई लिखाई के अलावा खेल खेल में शिक्षा दी जाती है। इस अवसर पर शाला प्रबंधन विकास समिति के अध्यक्ष रेवाराम देवांगन सरपंच प्रतिनिधि मोहन निषाद ओम प्रकाश मिर्धा किसलाल साहू प्रधान पाठक राकेश कुमार पांडे शिक्षिका मेनका ध्रुव तेज कुमारी दीवान के अलावा बड़ी संख्या में पालक शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के सदस्य उपस्थित थे। नगर की कन्या हायर सेकेंडरी में इस अवसर पर सरस्वती साइकिल योजना के तहत कक्षा नवमी की छात्राओं को साइकिल का वितरण किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य के आर निषाद ने कहा कि शासन की साइकिल वितरण योजना ग्रामीण छात्राओं के लिए एक वरदान की तरह है। इससे उच्च कक्षाओं में छात्राओं की संख्या बढ़ी है गांव से आने वाली छात्राओं के पास साइकिल नहीं होने से उन्हें शिक्षा ग्रहण करने में परेशानी होती थी। छात्राएं आठवीं के बाद स्कूल आना बंद कर देती थी। नगर पंचायत अध्यक्ष जगदीश यादव ने कहा कि साइकिल मिल गई है इसलिए सभी छात्राएं समय पर स्कूल आकर पढ़ाई करें। शाला में अनुशासन बनाकर रखें कार्यक्रम में नगर पंचायत उपाध्यक्ष रुखमणी मांडले प्राचार्य के आर निषाद डीके सिन्हा पार्षद कमलेश यदु विद्यार्थी शिक्षक सिद्धांत पोद्दार, तेज प्रकाश, उर्वशी सोनकर, प्रियंका दसाना सहित बड़ी संख्या में छात्राएं एवं स्कूल शिक्षक उपस्थित थे।

ग्राम बारूला की शाला प्रवेश उत्सव काफी उत्साह से मनाया गया

बच्चों का प्रवेश एवं स्वागत तिलक लगाकर मुंह मीठा कराकर एवं पाठक सामग्री वितरण कर दिया गया। कार्यक्रम में शाला प्रबंधन एवं विकास समिति और शाला परिवार सक्रिय रहा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि द्वारा कक्षा पहली के नव प्रवेश छात्र-छात्राओं का गुलाल लगाकर मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया। बच्चों को पाठ्य सामाग्री ड्रेस का वितरण किया गया। समिति के अध्यक्ष जगन्नाथ गुप्ता ने कहा कि जीवन में शिक्षक का बड़ा ही महत्व है। बिना शिक्षा की मनुष्य पशु के समान हो जाता है। शिक्षा से बच्चों का सर्वागीण विकास होता है। शिक्षा के साथ-साथ अनुशासन का महत्व है। सेवानिवृत्त शिक्षक घनश्याम गुप्ता ने बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई कर शाला में अव्वल आने का सीख दी। संकुल प्राचार्य पूरन साहू ने बच्चों को शिक्षा के महत्व एवं शासन से मिलने वाली सुविधा एवं शिक्षा तथा बच्चों को उपस्थित के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर कार्यक्रम में अध्यक्ष जगन्नाथ गुप्ता झाड़ू राम साहू घनश्याम गुप्ता दर्शन साहू रुखमणी साहू राधिका साहू अनीता बांधे पूरन साहू गुलशन साहू प्रधान पाठक लता ध्रुव शिक्षक हिरावण लाल साहू कमलकांत सेन मोती ध्रुव रितु ध्रुव आदि उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version