गुरुचरण सिंह राजपूत

धरमजयगढ़ (गंगा प्रकाश)। धरमजयगढ़ में चल रहे सफाईकर्मियों  के हड़ताल के आज पांचवे दिन सुबह तकरीबन 10 बजे एल्डरमैन महेश जेठवानी धरना स्थल पर पहुंचे और सभी सफाईकर्मियो से माफी मांगे इस दौरान गहमा गहमी माहौल रहा इस दौरान धरमजयगढ़ थाना प्रभारी नंदलाल पैंकरा नगर पंचायत अध्यक्ष तरुणा श्याम साहू और एल्डरमैन श्याम साहू मौजूद रहे और काफी वाद विवाद के बाद एल्डरमैन द्वारा किए गए गाली गलौज का मामला का पटाक्षेप होने के साथ ही नगर पंचायत अध्यक्ष के द्वारा किए गए सीएमओ के खिलाफ आरोप को लेकर सभी सफाईकर्मियों ने एकजुटता के साथ फर्जी रिपोर्ट वापस लेने का नारा लगाया और जब तक अध्यक्ष द्वारा थाने में दिया गया आवेदन वापस नहीं लिया जाएगा तब तक आंदोलन जारी रखने की बात कहते हुए फिर से हड़ताल पर डट गए है।आपको बता दे की यह पूरा मामला एल्डरमैन महेश जेठवानी के गाली गलौज से शुरू हुआ है और अब मामला नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा सीएमओ के खिलाफ दिए गए आवेदन वापस लेने पर अटक गया है इसके साथ ही धरमजयगढ़ थाना प्रभारी नंदलाल पैंकरा उक्त पूरे मामले को लेकर जांच कर रहे हैं।

अध्यक्ष द्वारा CMO पर लगाए गए आरोपों को फर्जी बताने पर नगर पंचायत अध्यक्ष भड़की

धरमजयगढ़ नगर पंचायत में एक के बाद एक नया विवाद सामने आता जा रहा है एल्डरमैन द्वारा किए गए गाली गलौज का मामले के साथ ही नगर पंचायत अध्यक्ष तरुणा श्याम साहू द्वारा लगाए गए सीएमओ पर आरोप को लेकर आज सफाईकर्मियों के धरना स्थल पर लगभग 4 घंटे तक गहमा गहमी का माहौल रहा इस दौरान धरमजयगढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष और थाना प्रभारी की मौजूदगी में सफाईकर्मियों ने सीएमओ पर लगाए गए आरोपों को निराधार बताते नारेबाजी करते हुए अध्यक्ष से रिपोर्ट वापस लेने की मांग की वहीं सीएमओ के ऊपर लगाए गए सभी आरोपों को फर्जी बताया।जिसके बाद अध्यक्ष तरुणा श्याम साहू भड़क गई हम आपको बता दे की धरमजयगढ़ नगर पंचायत की अध्यक्ष तरुणा श्याम साहू ने स्थानीय थाने में सीएमओ के खिलाफ एक आवेदन देकर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है जिसमे उन्होंने सीएमओ अंकुर पांडे पर बदनीयती की नजर से देखने और अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version