सरगुजा के साल्ही में कौशल विकास केंद्र में महिला दिवस पर महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित किये

सितेश सिरदार उदयपुर (गंगा प्रकाश)। सरगुजा जिले के उदयपुर ब्लॉक में 8 मार्च को अदाणी फाउंडेशन द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एक महत्वाकांक्षी लक्ष्य और उद्देश्य के साथ ग्राम साल्ही में स्थित कौशल विकास केंद्र में महिला दिवस मनाया गया। इस अवसर पर राजस्थान राज्य विद्युत के परसा ईस्ट और कांता बासन कोयला खदान के पास के 14 ग्रामों से आयी हुईं स्थानीय आदिवासी महिलाएं काफी उत्साहित थी। लेकिन इनका उत्साह तब दो गुना हो गया, जब इन्हें सशक्त बनाने के लिए अदाणी फाउंडेशन द्वारा अदाणी कौशल विकास के पाठ्यक्रमों में कुल 101 महिलाओं को नामांकित करने की घोषणा की गई। इसके तहत इन्हें सिलाई मशीन ऑपरेशन, असिस्टेंट इलेक्ट्रीशियन और डोमेस्टिक डेटा एंट्री ऑपरेशन जैसे पाठ्यक्रम में प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य महिलाओं के कौशल को बढ़ाना और उनके रोजगार के अवसरों को सुविधाजनक बनाना है। महिला सशक्तिकरण के प्रति उनके समर्पण के प्रतीक के रूप में, केंद्र ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर इन पाठ्यक्रमों में केवल 1 रुपये के मामूली शुल्क पर प्रवेश देने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक दीप प्रज्ज्वलन से हुई, जो ज्ञान और सशक्तिकरण का प्रतीक है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्रीमती वंदना पांडे, प्राचार्य गवर्नमेंट कॉलेज अपनी टीम के साथ शामिल हुई। साथ ही अदाणी इंटरप्राइजेज से आर.एस. दुबे, सुरक्षा प्रमुख, और अदाणी विद्या मंदिर के प्राचार्य दिलीप पांडे भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में मेहमानों ने समाज में लैंगिक समानता और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने में शिक्षा और कौशल विकास की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर देते हुए अपने दृष्टिकोण साझा किये।

पीईकेबी खदान कंपनी के सामाजिक सरोकारों और विकास कार्यों ने आदिवासियों का दिल जीता है। कंपनी शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका, बुनियादी ढांचा विकास और कौशल विकास सहित सभी क्षेत्रों में मदद कर रही है। वहीं 900 से अधिक आदिवासी बच्चों को केन्द्रीय शिक्षा मण्डल की अंग्रेजी माध्यम में गुणवत्ता युक्त निःशुल्क शिक्षा सहित पौष्टिक भोजन, गणवेश, किताब, कॉपी, स्कूल बैग इत्यादि भी प्रदान कर रहा है।

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version