अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 

जांजगीर चाम्पा (गंगा प्रकाश)। गत दिवस हुये अंधेकत्ल की गुत्थी सुलझाने में सफलता हासिल कर पतिहन्ता आरोपिया पत्नि को तीन दिन में ही नवीन बीएनएस की धारा 103 के तहत कार्यवाही करते हुये पामगढ़ पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।

                                                               इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये पामगढ़ थाना प्रभारी उनि मनोहर सिन्हा ने अरविन्द तिवारी को बताया थाना पामगढ़ पुलिस को गत दिवस 13 जुलाई  को सूचना मिला कि मृतक मनोज नट पिता स्व. महेत्तर नट उम्र 40 वर्ष निवासी डोंगाकोहरौद को अज्ञात व्यक्ति द्वारा धारदार एवं नोकदार वस्तु से प्राणघातक हमला कर हत्या कर दिया गया है। सूचना पर थाना पामगढ़ पुलिस ने तत्काल घटनास्थल पहुंचकर निरीक्षण किया और प्रार्थी मृतक के पुत्र मुकेश नट निवासी डोंगाकोहरौद की रिपोर्ट थाना पामगढ़ में अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 271/2024 धारा 103 बीएनएस. कायम कर विवेचना में लिया गया। हत्या जैसे मामले की गंभीरता को देखते हुये विवेक शुक्ला पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चाम्पा के निर्देशन में अज्ञात आरोपी की पतासाजी हेतु तत्काल टीम गठित किया जाकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र कुमार जायसवाल के कुशल मार्गदर्शन में डॉग स्क्वाड , फोरेंसिक टीम से सहयोग प्राप्त कर घटनास्थल निरीक्षण कर शव का पंचनामा एवं पोस्टमार्टम कराया गया। मृतक के परिजनो एवं गवाहों का कथन लिया गया। जांच में पाया गया कि मृतक मनोज नट पिता स्व. महेत्तर नट उम्र 40 वर्ष निवासी डोंगाकोहरौद थाना पामगढ खेल तमाशा दिखाकर पैसे मांगकर जीवन यापन करता था। मृतक शराब पीने का आदी था प्रतिदिन शराब पीता था , पत्नी एवं बच्चो से लड़ाई झगड़ा करता था और उसके पास पैसे नही रहता था तो शराब पीने के लिये घर में पैसे मांगता था। नही देने पर छीन लेता था और मारपीट करता था जिसके कारण उसकी पत्नी आरोपिया श्रीमती अंजू नट उर्फ कोंदी काफी परेशान रहती थी। आरोपिया अंजू नट को तलब किया गया जो गुंगी बहरी (श्रवण बाधित) होने से श्रवण बाधित विशेषज्ञ रामायण कुर्रे एवं मृतक का बेटा मुकेश नट अनुवादक (ट्रास्लेट) के समक्ष पुछताछ किया गया। पूछताछ में वो अपनी ईशारो मे बताई कि 12 जुलाई को शाम को मृतक मनोज नट गांव के बाजार में सब्जी मांगने गया था , जहां से सब्जी भाजी व दो पाव शराब अपने साथ में लेकर आया  और रात्रि मे घर मे शराब पीकर खाट के नीचे जाकर सो गया। बाद में मृतक मनोज नट उठा और अपनी पत्नी आरोपिया अंजू नट से झगड़ा लड़ाई किया जिससे क्षुब्ध होकर गुस्से मे आरोपीयो द्वारा अपनी पति को जान सहित मारने के लिये घर में रखे लोहे के हथौड़ी को अपने पास साड़ी मे छुपाकर रखी और अपने पति को दिशा मैदान जाना है कहकर रात्रि मे उठाकर अपने साथ में लेकर घर के सामने गली से होते जोखिया तालाब पार के पास गई। वहीं पर दिशा मैदान की और मृतक मनोज नट जो सुअर बाड़ा के पास खड़ा था , तभी आरोपिया उसे जमीन पर धक्का देकर गिराई और मृतक मनोज नट को हाथ में रखे हथौड़ा से उसके सिर में तीन बार मारी तो वह छटपटा रहा था। फिर आरोपिया हथौड़ा को अपने घर ले जाकर थैला मे रखी और उसी थैला से एक चाकू लेकर घर से दौड़कर अपने पति मृतक के पास गई और उसी चाकू से आरोपिया द्वारा उसके गले मे ताबड़तोड़ हमला कर (मारकर) हत्या कर दिया और चाकू को जोखिया तालाब के गहरे पानी मे फेक दिया। उसके बाद अपने पति मृतक मुकेश नट के एक पैर को पकड़कर घसीटते हुये कुछ दूरी पर जोखिया तालाब पार के नीचे में रख दिया। जो समक्ष गवाहो के मेमोरण्डम कथन लेखकर आरोपिया के निशादेही पर घटना में प्रयुक्त एक नग लोहे का हथौड़ी को बरामद किया गया। आरोपिया के विरूद्ध अपराध धारा सदर का घटित करना सबूत पाये से पामगढ़ पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। उक्त कार्यवाही मे उप पुलिस अधीक्षक अनिल कुर्रे , उनि मनोहर सिन्हा थाना प्रभारी पामगढ़ , सउनि रामदुलार साहू , महिला प्रधान आरक्षक बालमती यादव , आरक्षक श्याम ओग्रे , भुवनेश्वर साहू , टिकेश्वर राठौर , सीताराम सूर्यवंशी एवं थाना पामगढ़ स्टॉफ का सराहनीय योगदान रहा।

गिरफ्तार आरोपिया –

श्रीमती अंजू नट उर्फ कोंदी पति स्व. मनोज नट उम्र 30 वर्ष निवासी डोंगाकोहरौद थाना पामगढ़ जिला जांजगीर- चांपा (छत्तीसगढ़)


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version