संकल्प यात्रा के दौरान सभी योजना के बारे में लोगो को विस्तार से बताया।।

लखनपुर(गंगा प्रकाश):– अंबिकापुर विधानसभा क्षेत्र के विकास खंड के उदयपुर के ग्राम नुनेरा में
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विकसित भारत संकल्प यात्रा चल रहा है,जिसमे मुख्य अतिथि अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल रहे वही कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष अनिल सिंह भाजपा जिला उपाध्यक्ष विनोद हर्ष जनपद अध्यक्ष भोजवंती सिंह संतोष जायसवाल सौरभ अग्रवाल दिनेश बारी प्रबोध सिंह अखंड विधायक सिंह पन्नालाल गुप्ता पवन साय हर्षवर्धन पांडे बुधमोहन सिंह शुभम भदोरिया सचिन अग्रवाल राजा दास बोधन सिंह काशीराम रहे । वही अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल द्वारा अपने उद्बोधन में जीत एवम सरकार बनाने के लिए सभी आमजनों का आभार प्रकट किया साथ ही मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी एवम लोगों को सहज और सरल भाषा में कहा की मेरा निवास अब लिग्घे हैं सरगुजा छेत्र के वासियों को बधाई दिया । उन्होंने विकसित भारत संकल्प यात्रा में कहा की चुनाव से पूर्व भाजपा द्वारा किए सभी वादे को पूरा किया जाएगा । आप सब लोगो के आशीर्वाद से ही आज यहां विधायक के रूप में खड़ा हूं, चाहे प्रधानमंत्री आवास का विषय हो 3100 रुपए प्रति क्विंटल का धान खरीदी का विषय हो चाहे केंद्र एवं राज्य सरकार की सारी योजनाओं का विषय हो सभी योजनाओं को पूरी तत्परता के साथ आम जन के लिए लागू किया जा रहा हैं ।किसी भी छेत्र में आम जनता के साथ किया जाने वाला भ्रष्टाचार बर्दास्त नही किया जाएगा,अगर किसी व्यक्ति से काम के लिए पैसे मांगे जाते हैं तो तत्काल मुझे सूचित करे । विनोद हर्ष द्वारा छेत्र के लोगो को बताया की अब राजेश अग्रवाल के विधायक बनने के बाद आप जान पाएंगे की “विधायक क्या होता हैं”।केंद्र सरकार की योजनाओं का प्रभाव विकसित भारत की दिशा में पत्थर का मिल साबित हो रहा हैं । अनिल सिंह द्वारा महिलाओं की उपस्तिथि एवम सशक्तिकरण की बात कही गई ।

कार्यक्रम में गांव के श्रीमती लक्ष्मी सिंह द्वारा उसके शिक्षक पति का 2018 में निधन होने के बाद अनुकंपा नियुक्ति के लिए सूरजपुर जिला में आवेदन प्रस्तुत किया गया लेकिन आज दिनांक तक नियुक्ति नहीं होने पर अंबिकापुर विधायक से शिकायत किया जिसमे अंबिकापुर विधायक ने उक्त पीड़ित महिला को आश्वासन देते हुए उच्च अधिकारियों से बात करने की बात कही और जल्द से जल्द अनुकंपा नियुक्ति दिलाने का भरोसा दिलाई।
कार्यक्रम जनपद पंचायत उदयपुर के सीईओ वेद प्रकाश गुप्ता की उपस्तिथि में कार्यक्रम आयोजित हुआ । कार्यक्रम में सीईओ गुप्ता द्वारा संकल्प यात्रा के सभी योजनाओं के बारे में जानकारी दिया एवम गेम और क्विज के माध्यम से सभी योजनाओं को लोगो तक पहुंचाया । स्थानीय बच्चो एवम कलाकारों ने कई सारे प्रस्तुति दिया जिन सभी का पुरस्कार देके सम्मान भी किया गया । देश के यशश्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का मैसेज वीडियो के माध्यम से प्रकाशित किया गया । कार्यक्रम में उदयपुर जनपद के अधिकारी एवम कर्मचारी के साथ काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे ।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version