सागर बत्रा

रायपुर(गंगा प्रकाश):- आगामी विधानसभा चुनाव में सतनामी समाज का मुख्यमंत्री बनाए जाना चाहिए गुरु बालदास साहेब.शोभायात्रा में गुरु बालदास साहेब व गुरु सौरभ साहेब हुए शामिल अखिल भारतीय सतनाम सेना के प्रदेश मिडिया प्रभारी बादल भारद्वाज ने बताया कि अखिल भारतीय सतनाम सेना जिला मुंगेली के तत्वधान में गुरु प्रकाश पर्व के अवसर पर 2 दिसंबर 2022 को भव्य सतनाम शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई सतनाम शोभायात्रा में सतनामी समाज की आन बान शान जगत सम्राट राजागुरु धर्मगुरु गुरुगद्दीनशीन भंडारपुरी धाम एवं सतनाम धर्म संचालक भारतवर्ष अखिल भारतीय सतनाम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरु बालदास साहेब जी एवं अखिल भारतीय सतनाम सेना के प्रदेशाअध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ युवराजगुरु धर्मगुरू सौरभ साहेब जी के सानिध्य एवं मार्गदर्शन में आयोजित हुआ गुरु घासीदास बाबा जी के सम्मान में जिला मुंगेली की ओर से भव्य सतनाम शोभा यात्रा का शुभारंभ किया गया,सतनाम शोभायात्रा में मुख्य रूप से राजागुरु धर्मगुरू बालदास साहेब जी एवं युवराजगुरु धर्मगुरु सौरभ साहेब रथ को सवारी कर तख्ती पोस्टर के माध्यम से गुरु घासीदास बाबा जी के सिद्धांतों एवं उपदेशों को प्रसारित करते हुए डीजे जोन,धुमाल अखाड़ा,पंथी के साथ एवं प्रदेश भर से आए हुए संत समाज के साथ में रेस्ट हाउस मैदान मुंगेली से पूरा नगर भ्रमण करते हुए दिव्य अनुपम दर्शन देकर आशीर्वाद प्रदान किए गुरु बालदास साहेब ने कहा कि मिशन 2023 सतनामी मुख्यमंत्री का नारा को बुलंद करते हुए कहां की चारों वर्ग में से एससी एसटी ओबीसी और जनरल वर्ग से जबसे मध्यप्रदेश राज्य से छत्तीसगढ़ राज्य अलग राज्य बना सन् 2000 में तब से तीनों वर्गों के एसटी,ओबीसी,जनरल के मुख्यमंत्री बने जा चुके हैं इसलिए छत्तीसगढ़ प्रदेश में सतनामी समाज के बहुलता होने के कारण आगामी 2023 में होने वाले चुनाव में सतनामी समाज के मुख्यमंत्री बनाए जाना चाहिए गुरु बालदास साहेब ने गुरु घासीदास बाबा जी के सिद्धांत,उपदेश दिए अहिंसा के मार्ग पर चलने को प्रेरित किये खानी–बानी सियानी पर नारी माता समान,सदा नशा पान से दूर रहें, सदा मांसाहार से दूर रहना,सदा जुआ चोरी से दूर रहना सदा सच बोलना ,सदा सच सुनना, सत देखना, सदा गुरु माता पिता का सम्मान करने का संकल्प दिलाया अखिल भारतीय सतनाम सेना द्वारा 10वी, 12वी, टापर मेरिट लाने वाले विद्यार्थियों का सम्मान किया गया शोभायात्रा में राजमहंत, जिलामहंत, ब्लॉकमहंत, सेक्टर महंत, भंडारी, छड़ीदार, साटीदार, अखिल भारतीय सतनाम सेना के पदाधिकारीगण, प्रमोद सतनामी, जय सतनामी, लवकुमार सतनामी, देवेंद्र सतनामी, चंद्रपाल सतनामी, दीपक सतनामी, माखन सतनामी, जैत सतनामी, रामकुमार सतनामी, छत्रपाल सतनामी, लक्ष्मी सतनामी, कुमान सतनामी, डोमन सतनामी एवं सतनामी समाज उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version