गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। गणपति बप्पा मोरया…. मंगलमूर्ति मोरया… कुछ ऐसे ही उद्घोष से सुबह से ही गरियाबंद की सड़कें गूंजती रही। इसको देखो वहीं अपने आराध्य गणपति को सबसे शानदार विदाई देना चाहते थे। हर तरफ़ रंगों और फूलों की होली खेलने वालों की भीड़ लगी थी।गाजे-बाजे के साथ निकाली गई भगवान गणेश की विसर्जन यात्रा में भक्तगण नाचते- झूमते नजर आये। इस दौरान लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल भी लगाया।

सिन्हा परिवार ने गणपति स्थपाना के पूर्ण किए 51वा वर्ष

गणेश चतुर्थी पर सिन्हा परिवार की बुजुर्ग महिला धरमीन बाई सिन्हा बुद्धि देवी सिन्हा लक्ष्मी सिन्हा रेणुका सिन्हा भारती सिन्हा एवं लीना वंदना ने अपने निवास पर विराजमान गणपति जीं की आरती कर गणपति बप्पा को विशेष मंत्रों के साथ उनके द्वारा विदाई दी गई। पुराना मंगल बजार स्थित सिन्हा निवास में सिन्हा परिवार द्वारा गणपति स्थापना का यह 51वाँ वर्ष पूरा किया गया, 51वर्ष पहले उनके बुजुर्गों ने जो परंपरा शुरू हुई थी उस परंपरा को आज भी सिन्हा परिवार द्वारा निभाया जा रहा है परिवार के बुज़र्गो से ले कर बच्चे पूरे ११ दिन गणपति स्थापना को त्योहार की तरह मनाते है पूरे घर को दूधिया एव रनिंग लाइट से सजाते है प्रतिदिन मोदक का प्रसाद वितरण किया जाता है बड़े धूमधाम से परिवार सहित आसपस के लोग गणपति जी की आरती करते है

साथ ही ११वे दिन शोभायात्रानिकाला जाता है उसी कड़ी में आज शोभायात्रा निकालकर गणपति बप्पा को विसर्जन के लिए जयकारों के साथ पुराना मंगल बाज़ार से मेंन रोड से तिरंगा चौक होते हुए  श्रद्धालु अपने आराध्य को लेकर छिन्द तलाब के घाट पर पहुँचे, तो उनके साथ सेल्फ़ी लेने का दौर शुरू हो गया। अगले बरस जल्दी आने की कामना के साथ विघ्नहर्ता की मूर्ति को विसर्जित किया। शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए छिन्द तलाब के तट पहुंचे।शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालु गणपति बप्पा मोरया के जयघोष करते हुए खूब आनंदित हो रहे थे।

वही नगर पालिका की पूरी टीम आज सुबह से ही छिन्द तलाब में गणपति विसर्जन करने में लोगों की सहयाता करते नज़र आए नपा अध्यक्ष मेमन ने। बतलाया पालिका की टीम के द्वारा तलाब में सभी मूर्तियों को विसर्जित करने के लिए पूरी टीम लगी हुई है अभी तक हमारे द्वारा 12 मूर्तियो का विसर्जन किया जा चुका है और भी मूर्तियाँ आना अभी बाक़ी है साथ ही हमारे द्वारा सफ़ाई को ले कर विशेष ध्यान दिया जा रहा है पूजा एवं हवन में उपयोग किए गए समग्री को तलाब में ना अर्पण कर नदी में अर्पित किया जाएगा जिससे तलाब में अन्य दिनो की तरह आम लोगों के उपयोग में काम आ सके पालिका टीम के ये रहे उपस्थित रहे अश्वनी वर्मा भूपेन्द्र कश्यप एवं अन्य कर्मचरी उपस्थित रहे।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version