फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)।छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान होते साथ अचार संहिता लागू हो गई। अचार संहिता के चलते सभी निर्माण कार्यो का उद्घाटन, शिलान्यास सहित जनप्रतिनिधियों द्वारा सभी प्रकार की जनहित के कार्यो की घोषणाए भी अब नहीं की जा सकेगी। आज दोपहर जैसे ही लगभग 12ः30 बजे अचार संहिता लागू हुई फिंगेश्वर नगर पंचायत के सीएमओ प्रदीप मिश्रा कर्मचारियों के दल बल के साथ निकल पड़े उन्होंने नगर पंचायत अन्तर्गत शासकीय भवनों, सार्वजनिक स्थानों, बिजली खंभो आदि में लगे राजनैतिक से संबंध रखने वाले बोर्ड, बैनर, फैक्स आदि को उतरवा दिया। नगर की दीवालों में लिखे राजनैतिक प्रचार-प्रसार की वाल पेंटिग आदि को भी मिटाने अथवा पोतने का क्रम शुरू कर दिया गया। निजी स्थानों में भी बिना अनुमति लिखे गए राजनैतिक प्रचार संबंधी लेखन को मिटाया जा रहा है। नगर पंचायत फिंगेश्वर के सीएमओ प्रदीप मिश्रा ने बताया कि चुनाव की घोषणा के साथ अचार संहिता अन्तर्गत चुनाव आयोग द्वारा दिए गए आदेश का पालन सख्ती पूर्वक किया जावेगा। जनपद पंचायत फिंगेश्वर के सीईओ अजय पटेल ने बताया कि चुनाव की घोषणा के तत्काल बाद अचार संहिता के चलते विकासखंड के सभी 72 ग्राम पंचायतों के सचिवों को निर्देश दिया गया है कि सभी सचिव अपने अपने पंचायत क्षेत्र में लगे राजनैतिक से जुड़े बोर्ड, बैनर, फ्लैक्स को तत्काल निकालें तथा दिवालों से किसी भी प्रकार के राजनैतिक संदेश, चिन्ह, प्रचार आदि लिखे हो उसे मिटा दे अथवा पोत दें। सीईओ पटेल ने कहा कि अचार संहिता लग जाने से अब किसी भी प्रकार के नए कार्यो, निर्माण का शुभारंभ अथवा भूमिपूजन आदि नहीं होगा। ग्रामीणों से चुनाव के दौरान अचार संहिता का पालन करने की अपील की गई है।
अचार संहिता लगते ही नगर सहित ग्राम्यांचल में हटाए जा रहे राजनीतिक बोर्ड, फ्लैक्स एवं दीवाल लेखन
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
