जशपुर (गंगा प्रकाश)। प्रदेश भाजपा अजजा के प्रदेश उपाध्यक्ष एव जशपुर जिला पंचायत सदस्य सालिक साय के कांसाबेल स्थित कार्यालय से हमेशा लोगो को सहयोग मिलता रहा है । चूंकि सालिक साय की सरलता किसी से छिपी नही है क्षेत्रवासीयों ने सालिक साय पर हमेशा अपने परिवार की सदस्य की तरह प्यार बरसाया है । लोगो के प्यार से सालिक साय पंचायत में पंच से जिला पंचायत सदस्य तक का सफर तय करते हुए क्षेत्र के लोगो की समस्या को सुनकर समाधान करते नजर आते रहे है। जिसका सीधा लाभ आसन्न विधानसभा चुनाव में पार्टी को मिला । भारतीय जनता पार्टी ने पत्थलगांव जैसे महत्वपूर्ण सीट से भाजपा प्रत्याशी गोमती साय बनाकर जिताने की जवाबदारी सालिक साय को देते हुए चुनाव संचालक बनाया। साय ने अपने कुशल रणनीति से अपनी टीम के साथ मिलकर दशकों से कांग्रेस के अभेद्य किला पत्थलगांव को भेद कर कमल का फूल खिलाया।जशपुर जिले में कुनकुरी विधानसभा से नव निर्वाचित विधायक प्रदेश के लोकप्रिय नेता विष्णुदेव साय को मुख्यमंत्री बनाये जाने से क्षेत्र में लोगो की अपेक्षाएं बढ़ गई है । जिसके कारण सुबह से ही सालिक साय के कांसाबेल कार्यलय में लोगो का हुजूम उमड़ रहा है । बता दे की कांसाबेल स्थित कार्यालय में पहुंचते ही सालिक लोगों की समस्याओं को बारीकी से सुनते हैं एवं उनके समाधान के लिये हर संभव प्रयास करते हैं। विभिन्न प्रकार की समस्या लेकर लोग सालिक साय के कार्यलय में आते है कोई पारिवारिक विवाद , भूमि विवाद, स्वास्थ्य गत कारण , राजस्व बिजली पानी संबंधी कार्य आदि का फरियाद लेकर आते हैं।  और लोगों की समस्याओं का समाधान किया जाता है। इस संबंध में सालिक साय ने बताया कि क्षेत्र के आम जनता की अनेकों शिकायतें व समस्याएं आती हैं। जिसके समाधान के लिये हर संभव प्रयास करने की कोशिस की जा रही है। विदित हो की यहां आने वाले फरियादी की समस्या को गंभीरता से सुनकर हाथों-हाथ अधिकारियों को समस्या से अवगत कराते हुए निस्तारण के निर्देश दिए जा रहे है।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version