देश की जनता का पैसा और भरोसा डुबाने में केवल अडानी ही नहीं मोदी भी भागीदार है

रायपुर (गंगा प्रकाश):- प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला कहा कि हिंडेनबर्ग खुलासे के सप्ताह भर से अधिक समय बीत जाने के बावजूद अब तक ना कोई एफआईआर,ना किसी भी तरह की जांच का आदेश आखिर मोदी सरकार मौन क्यों है हिंडनर्बग के रिपोर्ट में उजागर आर्थिक अनियमितता,मनी लांड्रिंग,ब्लैक मनी और विदेशों में फर्जी सेल कंपनियां बनाकर किए जा रहे हैं फर्जीवाड़े पर भाजपा और मोदी सरकार को भी भागीदार है अडानी से भाजपा को सपोर्ट मिलता है,चुनाव लड़ने के लिए पैसा मिलता है और इसीलिए अडानी को बचाने उसके फर्जीवाड़े पर मोदी सरकार पर्दा डाल रही है प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला कहा कि विगत 7 दिन में 120 मिलियन डॉलर अर्थात 10 लाख़ करोड़ से अधिक आम जनता के मेहनत का पैसा डूब गया है देश की जनता को यह जानने का अधिकार है कि आखिर सरकारी बैंकों से अडानी को अनुपातहीन लोन किस के दबाव में दिया गया षड्यंत्र उजागर होने के बाद भी एलआईसी का पैसा क्यों दबाव पूर्वक अडानी की कंपनी में लगवाया जा रहा है एलआईसी और एसबीआई देश की जनता का भरोसा है,जिसे षडयंत्र पूर्वक व्यक्तिगत लाभ के लिए अपने पूंजीपत मित्र पर लुटाया जा रहा है लाखों करोड़ के मनी लांड्रिंग ब्लैकमनी,विदेशों में फर्जी सेल कंपनी बनाकर अडानी की कंपनी में लगाने के तथ्य उजागर हुए हैं बाजार में निगरानी रखने की जिम्मेदारी “सेबी“ की होती है,लेकिन मोदी सरकार के दबाव में सेबी भी मौन है प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला कहा कि बेहद दुखद और निंदनीय है कि केंद्र की मोदी सरकार उसके वित्तमंत्री सीतारमन सहित भाजपा और आरएसएस के तमाम नेता जनता के हित में खड़े होने के बजाय बेशर्मी से अडानी के बचाव में उतर आए हैं सेबी,सीबीआई, ईडी,इनकम टैक्स सहित तमाम केंद्रीय एजेंसियां पूरे प्रकरण में गायब है केंद्रीय सदन लोकसभा और राज्यसभा में इतने महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा के लिए तैयार नहीं है मोदी सरकार,संयुक्त संसदीय कमेटी (जेपीसी) से जांच के कांग्रेस की मांग को भी अनदेखा करना यह साबित करता है कि इतने बड़े महाघोटाला,शेयरों की हेराफेरी और आर्थिक अपराध के षड्यंत्र में केवल अडाणी ही नहीं बल्कि मोदी भी भागीदार हैं ।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version