कोंडागांव(गंगा प्रकाश)– दक्षिण वन मंडल के अंतर्गत वन परीक्षेत्र मूलमुला में अतिक्रमण करने वाले ग्रामीणों के विरोध वन विभाग ने नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी है। ज्ञात हो कि,

वन परीक्षेत्र मूलमुला में 4 अगस्त को कुछ ग्रामीणों के द्वारा कक्ष पीएफ 679 में अवैध कटाई किया गया था। जिसपर  विभाग के द्वारा ग्रामीणों को समझाकर अवैध कटाई को रोकते हुए अपराधियों के विरुद्ध अपराध प्रकरण जारी करने के लिए निर्देशित किया गया था। वही ठूठों की गणना कर लाभचंद पिता रूपसिंह सहित चार अन्य के विरुद्ध अपराध प्रकरण दर्जकर 4 अगस्त को ही कस्तूरी पिता भोगली कौशिक एवं अन्य 3 के विरुद्ध अपराध दर्जकर किया गया।  इस संबंध में ग्राम मूलमुला एसडीओ केजूराम पोयम, परिक्षेत्र अधिकारी धीरेंद्र कुमार मिश्रा, सरपंच, उप सरपंच, वन प्रबंधन समिति के सदस्य व ग्रामीणों की एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें समस्त अधिकारी अतिक्रमणकारियों के वनभूमि का सर्वे करने का प्रस्ताव पारित किया गया। अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध अपराध प्रकरण जारी कर न्यायालय  से अनुमति प्राप्त कर को जेल दाखिल किया गया है। वही ग्राम पंचायत मुलमुला के द्वारा पारित प्रस्ताव के आधार पर सर्वे कार्य किया गया व सर्वे के बाद 39 अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध कारण बताओ नोटिस जारी करवाने के लिए वनमंडल कार्यालय को परिक्षेत्र अधिकारी ने लेख किया है।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version