गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक कुमार अग्रवाल के निर्देश पर जिले में स्वीप कार्यक्रम अंतर्गत संकल्प गरियाबंद ’’संकल्प एक अभियान-शत प्रतिशत हो मतदान’’ के तहत जिले में लगातार मतदाता जागरूकता से संबंधित गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज लोकसभा निर्वाचन 2024 में शत प्रतिशत मतदान करने के लिए जिला कार्यालय के सभाकक्ष में कलेक्टर श्री अग्रवाल ने अधिकारी-कर्मचारियों को लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखने, देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाए रखने, स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर, धर्म, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में मतदान करने की शपथ दिलायी। इसी प्रकार जिला पंचायत, एसडीएम कार्यालय, जनपद पंचायत कार्यालय, स्वास्थ्य विभाग, नगरीय निकायों सहित सभी शासकीय कार्यालयों एवं संस्थाओं में अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा मतदान करने तथा मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करने का शपथ लिया।


                     कलेक्टर श्री अग्रवाल ने सभी को 26 अप्रैल को मतदान केन्द्र पहुंचकर मताधिकार का उपयोग करने तथा अपने परिवार, रिश्तेदारों एवं पड़ोसियों को शत प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित करने कहा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार गोलछा ने बताया कि मतदान केन्द्रों में दिव्यांगजनों एवं वृद्धजनों की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्था की गई है। जिससे मतदान करने में किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होगी। उन्होंने सभी मतदाताओं एवं रिश्तेदारों को लोकतंत्र के महापर्व में मतदान के रूप में अपना योगदान देने के लिए आग्रह किया। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार गोलछा, समाज कल्याण विभाग के उप संचालक डी.पी ठाकुर, जिला कोषालय अधिकारी पी.सी. खलखो, उद्योग विभाग के महाप्रबंधक दीनबंधु ध्रुव, उप संचालक सांख्यिकी ओमप्रकाश देशमुख, श्रमपदाधिकारी ऐलन मिंज सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version