कर्ज देने के एवज में आरोपी द्वारा कोरा चेक लिया जाकर करता था परेशान

बलौदाबाजार (गंगा प्रकाश)। धोखाधड़ी जालसाजी के मामले में महत्वपूर्ण साक्ष्य संकलित कर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तार करने के लिए थाना प्रभारी विनोद मंडावी थाना भाटापारा ग्रामीण द्वारा अधिक ब्याज दर पर कर्ज देकर कर्ज की राशि अदा करने के उपरांत भी पैसा देने का दबाव डालकर जबरन उगाही, करना एवं फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन का रजिस्ट्री कराने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है! 

   सूरजपुरा थाना भाटापारा ग्रामीण निवासी दुर्योधन पाल ने दिनांक 18.09.2022 को आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराया था कि आरोपी पुरुषोत्तम वर्मा एवं चूड़ामणि वर्मा द्वारा रू 200000 का कर्ज देकर प्रार्थी से यूनियन बैंक का 03 कोरा चेक, जमानत के तौर पर रखा था इसके द्वारा लिए कर्ज की राशि 06 महीना मैं ब्याज सहित लौटा देने के उपरांत भी आरोपी पुरुषोत्तम वर्मा द्वारा कोरा चेक में राशि भरकर संबंधित बैंक से बाउंस कराने की धमकी देकर और अधिक ब्याज की राशि मांग करने लगा तथा इसके पिताजी को धोखे में रखकर फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन का रजिस्ट्री अपने भाई आरोपी चूड़ामणि वर्मा के नाम से करा दिया है, कि रिपोर्ट पर धारा 384,34 भादवि, एवं छत्तीसगढ़ ऋणि का संरक्षण अधिनियम धारा 04 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की विवेचना दौरान आरोपी पुरुषोत्तम वर्मा को हिरासत में लेकर उसके कब्जे से प्रार्थी का यूनियन बैंक का कोरा चेक, फर्जी तरीके से तैयार किए बिक्रीनामा दस्तावेज, को गवाहों के समक्ष जप्त कर प्रकरण में धारा 420 भादवि जोड़ी जाकर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है।

आरोपी का पूरा नाम पता:- पुरुषोत्तम वर्मा पिता कुंज राम वर्मा उम्र 36 वर्ष ग्राम सूरजपुरा थाना भाटापारा ग्रामीण बलौदा बाजार


There is no ads to display, Please add some
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version