जनपद पंचायत पाली में संचार निर्माण विभाग की हुई बैठक
भागवत दीवान
कोरबा (गंगा प्रकाश)। जनपद पंचायत पाली में निर्माण विभाग की बैठक आयोजित की गई ।जिसमें एसडीओ, आरईएस के सभी निर्माण कार्य जो अधूरे है उनको पूर्ण करने एवं जिनका मूल्यांकन और सीसी नहीं हुआ है उन पंचायतों को नोटिस जारी करने का निर्देश दिया गया। साथ ही जनपद पाली में इंजीनियर की कमी है , उसके लिए प्रस्ताव कर जिला अधिकारी को प्रेषित किया गया है। नरेगा शाखा की बैठक के दौरान सभी टीए को कार्य में कसावट , लंबित मूल्यांकन को पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। जहां शिकायत है उस पंचायत के कार्य की एक वर्ष में किए गए कार्य के मास्टररोल की समीक्षा अगले बैठक में समिति के द्वारा किया जाएगा ,यह प्रस्ताव किया गया है । उद्यानिकी विभाग के कार्य की समीक्षा की गई। शासन के योजनाओं के जल्द से जल्द प्रकरण तैयार कर जिला भेजने कहा गया ताकि हितग्राहीयो को लाभ मिल सके । बैठक में अनुपस्थित अधिकारियों को नोटिस जारी करने का प्रस्ताव समिति द्वारा पारित किया गया।
सभापति मुकेश जायसवाल ने कहा कि जनपद पंचायत पाली में निर्माण संबंधी गांव गांव में विकास हो रहा है, जो कार्य लंबित हो उसको जल्द पूर्ण करने के बाद सी सी जारी करके लंबित मामले के सम्बंध में संज्ञान में लेते हुए जनपद सीईओ व्ही के राठौर द्वारा ग्राम पंचायतो को नोटिस जारी किया गया हैं ।लाफा, रेकी, बम्हनीकोना, खम्हरिया, कर्रा नवापारा,पोलमी, कोरबी,धतूरा,बोईदा,निरधी,सराई सिंगार, उतरदा,भलपहरी,माँगामार सहित अन्य पंचायत को नोटिस जारी किया गया।बैठक में सभापति मुकेश जायसवाल, सदस्य श्यामा पांडे, सुधराम अगरिया, एसडीओ विनीता सोनी, नरेगा शाखा कार्यक्रम अधिकारी सुरेश यादव सहित समस्त टी ए विभाग के सभी कर्मचारी गण उपस्थित रहे ।
There is no ads to display, Please add some
