बेमेतरा (गंगा प्रकाश)।-बेमेतरा जिले के अनुसूचित जाति वर्ग के बेरोजगारी भत्ता प्राप्त युवक-युवतियों का चयन कर कौशल विकास के माध्यम से प्रशिक्षण सह नियोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रसायन व उर्वरक मंत्रालय भारत सरकार की संस्था सिपेट के प्रस्तावित लघु अवधि प्रशिक्षण कार्यक्रम ट्रेड वार मशीन ऑपरेटर, सीएनसी लेथ योग्यता दसवीं पास प्रशिक्षण अवधि 3 माह, मशीन ऑपरेटर असिस्टेंट प्लास्टिक प्रोसेसिंग योग्यता आठवीं पास प्रशिक्षण अवधि 3 माह सिपेट, रायपुर द्वारा प्रस्तावित प्रशिक्षण कार्यक्रम सर्टिफिकेट कोर्स इन सीएनसी टर्निंग, सर्टिफिकेट कोर्स इन मिलिंग, योग्यता दसवीं पास प्रशिक्षण अवधि 3 माह तक प्रशिक्षण कार्यक्रम उक्त संस्थानों के रायपुर प्रशिक्षण केन्द्रों मे निःशुल्क आयोजित किये जायेंगे। आवास एवं भोजन की व्यवस्था भी निःशुल्क रहेगी। प्रशिक्षण हेतु कार्यालय जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति मर्यादित बेमेतरा संयुक्त जिला कार्यालय के द्वितीय तल क्रमांक 82 में अपना आवेदन पत्र 03 जुलाई तक कार्यालय में जमा कर सकते है। प्रशिक्षण हेतु पात्रता एवं शर्तें आवेदक/आवेदिका अनुसूचित जाति वर्ग का होना चाहिए, जिले का मूल निवासी हो, आवेदक का उम्र 18 वर्ष से 45 वर्ष के बीच हो, आवेदक को आधारकार्ड की छाया प्रति प्रस्तुत करना होगा, शैक्षणिक योग्यता 8 वी एवं 10 वीं अंकसूची की छाया प्रति प्रस्तुत करना होगा साथ ही आवेदक स्वयं का पासपोर्ट आकार का फोटो सहित सभी वांछित दस्तावेजों के साथ कार्यालय में उपस्थित होकर 03 जुलाई तक अपना आवेदन कार्यालयीन समय में जमा कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।
There is no ads to display, Please add some
