अपनी हार की डर से बौखलाई भाजपा ने कांग्रेस प्रत्याशी को धमकाकर और प्रलोभित कर भाजपा प्रवेश कराया है – झूमूकलाल दीवान

 

निश्चित हार देख धनबल के ताकत से खरीद फरोख्त मे लगी है भाजपा – कांग्रेस

 

कोंडागांव (गंगा प्रकाश)। नगरीय निकाय चुनाव 2025 कोंडागांव नगर पालिका मे अपनी हार के डर से बौखलाई भाजपा ने वार्ड  क्रमांक 02 सुभाष चन्द्र बोस वार्ड से कांग्रेस पार्टी की पार्षद प्रत्याशी श्रीमती पूर्णिमा पोयाम जो की हमारे पार्टी की ओर से अधिकृत प्रत्याशी है और जिसको वार्ड मे मिल रहे जनसमर्थन से जीत सुनिश्चित है को देखते हुए भाजपाइयों द्वारा सत्ता पक्ष का दबाव बनाते हुए श्रीमती पूर्णिमा पोयाम को भाजपा प्रवेश कराते हुए धन बल से लोकतंत्र को कमजोर करने का प्रयास किया गया है। श्रीमती पूर्णिमा पोयाम कांग्रेस की प्रत्याशी थी है और रहेगी।हमें इस प्रकार के कृत्य की आशंका शुरू से ही थी क्यूकी भाजपा ज़ब भी हारने की स्थिति मे होती है ठीक इसी तरह खरीद फरोख्त और डराने धमकाने का कार्य करती है।हमने एक दिन पूर्व ही कोंडागांव पुलिस अधीक्षक से मिलकर लिखित आवेदन देकर शांतिपूर्ण तरिके से संचालित हो रहे चुनाव को अशांत किये जाने की आशंका को प्रकट किया था और आज हकीकत मे नजर आ रहा है भाजपा किस कदर डरी हुई है।कांग्रेस पार्टी नीति और सिद्धांतों के आधार पर चुनाव लड़ती है हम चुनाव जीतेंगे जनता सब देख रही है भाजपा के ऐसी नीति को वोट की चोट से वार कर कोंडागांव की जागरूक जनता जरूर सबक सिखाएगी।श्रीमती पूर्णिमा पोयाम एक निर्धन महिला है जिसके स्वयं का मकान तक गिर गया है जिसे हमारी पार्टी ने अपना उम्मीदवार बनाया ताकि जनता के हित मे कार्य करेगी पूर्णिमा लगातार पूर्व मंत्री मोहन मरकाम सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं पदाधिकारीयों के साथ जनसंपर्क मे डोर टू डोर जा रही है यहाँ तक की आज भी कांग्रेस भवन मे सभी पार्षद प्रत्याशीयों की बैठक मे 4 बजे तक सम्मिलित रही और कुछ समय बाद उनका मोबाईल बंद आता है और कुछ देर बाद मीडिया के माध्यम से भाजपा प्रवेश की खबर मिलती है तो इसे भाजपा के द्वारा खरीद फरोख्त और डराना धमकाना नहीं कहें तो क्या कहें? ये स्पष्ट हो गया है कि भाजपा कोंडागांव नगरपालिका चुनाव बुरी तरह से हार रही है और 1 वार्ड तो वो हार चुकी है  जनता समझदार है सब देख रही है आगामी 11 फ़रवरी को वोट की चोट सहने तैयार रहे।इससे ये तो स्पष्ट हो गया है कि भाजपा एक वार्ड हार चुकी है हमें अध्यक्ष सहित 21 वार्डों मे लड़ाई लड़नी है जिसमे भी भाजपा की हार तय है।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version