छुरा (गंगा प्रकाश)। विद्यामंदिर लोहझर में लगभग 50 वर्ष पहले छात्र रहें प्रकाश नारायण दुबे का आगमन हुआ। उन्होंने विद्यामंदिर के बच्चो के लिए महापुरुषों के जीवनी आधारित,व्यसन मुक्त, मनोरंजक कहानियां एवं अन्य प्रेरणादायक पुस्तकें संस्था के प्रधानपाठक डाहरू राम कोशले को भेंट किया एवं बच्चों को चॉकलेट दिया इस अवसर पर उनके साथी धनीराम यदु (से.नि.प्र.पा), पूर्व प्रधानपाठक अशोक कुमार वर्मा (से.नि.प्र.पा), श्यामलाल पटेल(से.नि.S. I.) , जगदीश भुंजिया (पंच), दिलीप सूर्यवंशी (उपसरपंच), के साथ-साथ शिक्षक साथी भोजकुमार पटेल, अजय कुमार चक्रवर्ती , द्वारिका प्रसाद यदु(भृत्य),संतराम ध्रुव,यादराम पटेल और बच्चे उपस्थिति रहे। विद्यालय परिवार के ओर से सभी का आभार व्यक्त किया गया।
There is no ads to display, Please add some
