गरियाबंद(गंगा प्रकाश) । गरियाबंद जिले में पदस्थ अपर कलेक्टर जे.आर. चौरसिया अपने एक वर्ष के संविदा सेवाकाल पूर्ण करते हुए सेवानिवृत्त हुए। उन्होंने जिले में कुल 4 वर्ष अपनी सेवाएं दी। जिला प्रशासन द्वारा गुरुवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में श्री चौरसिया को अधिकारी – कर्मचारियों द्वारा भावभीनी विदाई दी गई। इस दौरान कलेक्टर श्री प्रभात मलिक की मौजूदगी में आयोजित इस कार्यक्रम में जिले के समस्त विभाग के अधिकारी एवं कलेक्टोरेट के समस्त शाखाओं के कर्मचारी सम्मिलित हुए। जिला प्रशासन की ओर से कलेक्टर प्रभात मलिक ने सेवानिवृत्त अपर कलेक्टर जे.आर चौरसिया को साल-श्रीफल, पुष्पगुच्छ व स्मृति चिन्ह भेंट किया। विदाई समारोह को सम्बोधित करते हुए कलेक्टर श्री मलिक ने कहा कि कार्य के प्रति तत्पर रहने के कारण श्री चौरसिया की पहचान कर्तव्यनिष्ट अधिकारी के रूप में रही है। राजिम माघी पुन्नी मेला आयोजन, राजस्व प्रकरणों, कानून व्यवस्था में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। कलेक्टर ने सेवानिवृत्ति पर श्री चौरसिया के सुदीर्घ एवं स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए अपनी शुभकामनाएं दी। विदाई समारोह में जिला पंचायत के सीईओ श्रीमती रोक्तिमा यादव ने कहा कि श्री चौरसिया के अनुभवों का लाभ जिला प्रशासन को मिलता रहा, वे किसी भी समस्या के समाधान के लिए तत्पर रहते थे। उन्होंने कहा कि निर्वाचन, राजिम मेला और कानून व्यवस्था जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों को उन्होंने बखूबी संभाला। डी.एफ.ओ मयंक अग्रवाल ने कहा कि श्री चौरसिया क्षमता के अनुरूप कार्य करने में सक्षम थे। वे किसी भी समस्या का सकारात्मक ढंग से समाधान करने में सक्षम थे। उनके कार्य अनुभव ज्ञान का लाभ अधीनस्थ अधिकारियों को भी मिलेगा। श्री अग्रवाल ने उनके स्वस्थ व दीर्घायु जीवन की कामना की। एस.डी.एम विश्वदीप ने उनके साथ बिताये कार्यकाल को याद किया। उन्होंने कहा कि उनके रहते जिले में प्रोटोकॉल की समस्या पैदा नहीं हुई। वर्तमान अपर कलेक्टर अविनाश भोई, सी.एम.एच.ओ डॉ एन आर नवरत्न, डिप्टी कलेक्टर करुण डहरिया, सहायक संचालक उद्यान मिथलेश देवांगन, सेवानिवृत्त अपर कलेक्टर चौरसिया के सम्मान में अपने विचार व्यक्त किये। रेशम विभाग के सहायक संचालक एस.के. कोल्हेकर ने बीते हुए लम्हों की कसक.. गीत गाकर विदाई समारोह में अपनी स्वरांजलि अर्पित किया। विदाई समारोह में सेवानिवृत्त अपर कलेक्टर श्री चौरसिया ने अपने सेवा काल के अनुभव शेयर करते हुए अवगत कराया कि वे 13 मार्च 1984 को नायब तहसीलदार के पद पर शासकीय सेवा ज्वाइन किया। शासकीय सेवा प्रारंभ से अब तक उनकी पोस्टिंग जिला मुख्यालय में ही हुई। श्री चौरसिया ने बताया कि अपने वरिष्ठ अधिकारी के प्रति अधिकारी कर्तव्यनिष्ट रहे। वे नियम प्रक्रिया की जानकारी के साथ निर्भय होकर काम करे। उन्होंने कहा कि जिला के सहकर्मी अधिकारियों और कलेक्टर एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक जिले में कुल चार वर्ष का कार्यकाल पूर्ण किया। श्री चौरसिया ने सेवानिवृत्ति पर सम्मान के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का प्रभावी संचालन सहायक आयुक्त आदिवासी विकास बी.के.सुखदेवे ने किया।
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
