नई दिल्ली ।  अप्रैल 2024 के महीने के लिए भारत सरकार के मासिक खाते को समेकित किया गया है और रिपोर्ट प्रकाशित की गई हैं। इनकी मुख्य बातें निम्नानुसार हैं:- भारत सरकार को अप्रैल 2024 के लिए 2,13,334 करोड़ रुपये (कुल प्राप्तियों के संगत बजट अनुमान 2024-25 का 6.9 प्रतिशत) प्राप्त हुए, जिसमें 1,84,998 करोड़ रुपये कर राजस्व (केंद्र को शुद्ध), 27,295 करोड़ रुपये गैर-कर राजस्व और 1,041 करोड़ रुपये गैर-ऋण पूंजी प्राप्तियां शामिल हैं, जो ऋणों की वसूली के परिणामस्वरूप हैं। इस अवधि तक भारत सरकार द्वारा करों के हिस्से के हस्तांतरण के रूप में राज्य सरकारों को 69,875 करोड़ रुपये हस्तांतरित किए गए हैं, जो पिछले वर्ष की तुलना में 10,735 करोड़ रुपये अधिक है। भारत सरकार द्वारा किया गया कुल व्यय 4,23,470 करोड़ रुपये (संबंधित बजट अनुमान 2024-25 का 8.9 प्रतिशत) है, जिसमें से 3,24,235 करोड़ रुपये राजस्व खाते पर और 99,235 करोड़ रुपये पूंजी खाते पर है। कुल राजस्व व्यय में से 1,28,263 करोड़ रुपये ब्याज भुगतान के कारण और 19,407 करोड़ रुपये प्रमुख सब्सिडी के परिणामस्वरूप है।

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version