फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। टीचर्स एसोसिएशन ने 5 कैलेंडर वर्ष के आधार पर पदोन्नति का किया था मांग कहां व्याख्याता एलबी भी पात्र छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के वन टाइम रिलेक्लेशन की टीम को पदोन्नति हेतु शिक्षा विभाग में कारगर मानते हुए पदोन्नति हेतु 5 वर्ष की अवधि को एक बार के लिए कैबिनेट में मंजूरी लेकर प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला प्रधान पाठक शिक्षक व्याख्याता हेतु स्वीकार किया गया था। जिसके 30 हजार पदों पर पदोन्नति हुई है इसी संवर्ग से एलबी व्याख्याता संवर्ग को प्राचार्य पद में पदोन्नति हेतु रिलेक्लेशन नहीं दिया गया था। जिसके बाद छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा ने व्याख्याता वर्ग को 5 कैलेंडर वर्ष के अनुभव का तार्किक पक्ष विभागीय मंत्री व अधिकारियों के समक्ष के साथ रखा। जिसे विभाग ने नियम के अंतर्गत मानते हुए स्वीकार किया और माना कि एशियन तथ्य के आधार पर निर्णायक बातें रखते हैं । अंत प्राचार्य पद पर पदोन्नति हेतु शिक्षा विभाग ने पहल करते हुए वरिष्ठता सूची जारी कर दावा आपत्ति मंगाया है। छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन शिक्षा विभाग पहल का स्वागत किया है। नियमित व्याख्याता एलबी व्याख्याता व प्रधान पाठक के साथ पदोन्नति हेतु एसोसिएशन निरंतर प्रयासरत हैं। अब टीचर्स में भी यही पहल शीघ्र किया जाएगा। छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा ने शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव आलोक शुक्ला सचिव डॉ एक भारती दासन संचालक सुनील जैन और सचिव पलक भट्टाचार्य से मुलाकात कर के 5 कैलेंडर वर्ष पूर्ण कर चुके है व्याख्याता एल बी संवर्ग को प्राचार्य पदोन्नति करने की मांग की थी। प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा व प्रदेश संयुक्त मंत्री पूरन लाल साहू ने बताया कि सामान्य प्रशासन व स्कूल शिक्षा विभाग के नियमानुसार 1 जनवरी की स्थिति में पद गणना का लेख है। जुलाई 2018 में संविलियन कर शासकीय किया गया है। ऐसे में जनवरी 2019 जनवरी 2020 जनवरी 2000 जनवरी 21 जनवरी 2022 जनवरी 2023 को मिलाकर कुल 5 कैलेंडर वर्ष पूर्ण हो चुके हैं। 5 कैलेंडर वर्ष अनुभव एलबी संवर्ग के व्याख्याता प्राचार्य पद में पदोन्नति हेतु पूर्ण पात्रता है 2018 में संविलियन होने के बाद व्याख्याता एलबी को छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा सेवा एवं प्रशासनिक भर्ती नियम 5 मार्च 2019 राजपत्र के अनुसार में 5 वर्ष के अनुभव पर पदोन्नति का प्रावधान है। जिसे व्याख्याता एल बी संवर्ग 5 कैलेंडर वर्ष के रूप में भी पूर्ण भी करते हैं। अतः एलबी संवर्ग व्याख्याता नियमित व्याख्यता व प्रधान पाठक संवर्ग से पदोन्नति की कार्यवाही करने की मांग किया गया था। प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा ने पक्ष रखा था कि 5 मार्च 2019 के राजपत्र में व्याख्याता ई/ टी संवर्ग व्याख्याता ई एल बी संवर्ग/ सटीएलबी संवर्ग प्रधान पाठक पूर्व माध्यमिक शाला के लिए प्राचार्य पदोन्नति हेतु निर्धारित रेशियों में एक साथ पदोन्नति करने से न्यायालयीन बाधा नहीं की जाएगी। डीपीआई द्वारा 5 कैलेंडर वर्ष पूर्ण कर चुके व्याख्याता प्राचार्य पदोन्नति हेतु कार्यवाही प्रारंभ करते हुए प्राचार्य पदोन्नति हेतु व्याख्याता ई एल बी संवर्ग का 1 अप्रैल 2023 की स्थिति में वरिष्ठता सूची जारी किए जाने का छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ने स्वागत किया है।
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
