रायगढ़ (गंगा प्रकाश)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायगढ़ सदानंद कुमार के निर्देशन पर कल दिनांक 25.11.2023 को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रांतर्गत में स्थायी वारंटियों की धरपकड़ किया गया । विशेष अभियान में कोतवाली पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना पर स्थायी वारंटी- लंबोदर सतनामी पिता पंचुलाल ग्राम आरूपारा पोस्ट पंचगांव थाना रेंगली तहसील लखनपुर जिला झारसुगुड़ा को गिरफ्तार किया गया । वारंटी लंबोदर सतनामी पर धारा 138 पराक्रम्य लिखत अधिनियम के तहत वर्ष 2017, 2018 और 2019 के मामलों में 03 स्थायी वारंट न्यायालय से प्राप्त हुये थे । 

                वहीं चक्रधरनगर पुलिस द्वारा स्थायी वारंटी- सोहन थापा उर्फ मंझला उर्फ मोटू थापा पिता रतन बहादुर थापा निवासी खरसिया हमालपारा हाल मुकाम बेलादुला रायगढ़ को गिरफ्तार किया गया । वारंटी सोहन थापा वर्ष 2018 के मारपीट मामले का स्थायी वारंटी था । इसी प्रकार कल जिले विभिन्न थानों में 21 गिरफ्तारी तथा 04 स्थायी वारंट तामील किये गये। गिरफ्तारी वारंट तामिली में कोतवाली ने 05, कोतरारोड़, जूटमिल, भूपदेवपुर ने 3-3, चौकी खरसिया, चौकी जोबी ने 2-2 और चक्रधरनगर, पुसौर एवं थाना धरमजयगढ़ द्वारा 1-1 वारंटियों को गिरफ्तारी वारंट के परिपालन में कोर्ट पेश किया गया ।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version