गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। आज को ईद का त्योहार देशभर के साथ साथ गरियाबंद जिले में भी बड़ी ही धूम-धाम से मनाया जा रहा है। मस्जिद में नमाज पढ़ने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ा हुआ है। सभी लोग एक दूसरे को मुबारकबाद पेश कर रहे हैं और गले मिल रहे हैं।

देशभर में धूम-धाम से ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया जा रहा है। बुधवार शाम को शव्वाल का चांद भी दिखाई दिया। अब रमजान के 30 रोजों के बाद ईद उल फितर का त्योहार सबके चेहरों पर खुशियां लेकर आया है। सुबह से हो रही बारिश की वजह से इस बार ईद की नमाज़ मस्जिद में पढ़ी गई नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी गई। त्योहार को लेकर प्रशासनिक व्यवस्था भी चुस्त-दुरुस्त थी।

लोगों ने नमाज अदा करने के बाद ईद की मुबारकबाद दी।सभी लोग एक दूसरे को मुबारकबाद पेश कर रहे हैं और गले मिल रहे हैं।मस्जिद परिसर के बाहर मेला का नजारा दिख रहा था। जहां बच्चे आइसक्रीम, गुब्बारा आदि खरीदारी करने में मशगूल दिखे।ईद पर्व को लेकर शहर की मस्जिद, ईदगाह, दरगाह को सजाया गया है। लोगों में सुबह से उत्साह नजर आया।बाजारों में भी काफी चहल पहल दिखी है, पानी शरबत पिलाया गया, तो घरों में सेवइयां व खीर व अन्य पकवान बनाए गए। जरूरतमंदों को कपड़े व खाने का सामान भेंट किया गया।

इस अवसर पर नपा अध्यक्ष ग़फ़्फ़ु मेमन ने ईद-उल-फितर की शुभकामनाएं दीं और आशा व्यक्त की कि यह शुभ अवसर देश में एकजुटता और भाईचारे की भावना को बढ़ाता रहे। सभी भाइयों-बहनों को ईद मुबारक। रमज़ान के पवित्र महीने के बाद मनाया जाने वाला यह त्योहार समाज में भाईचारे तथा सद्भावना को मजबूत करने का पावन अवसर है। आइए इस पवित्र अवसर पर हम सब स्वयं को मानवता की सेवा तथा जरूरतमंदों के जीवन को संवारने का संकल्प लें।

नगरपालिका की ओर से आइसक्रीम और ठंडे पानी की व्यवस्था भी की गई थी नपा उपाध्यक्ष सुरेंद्र सोनटेके नपा अधिकारी अश्वनी वर्मा सहित नपा कर्मचारियों ने मुस्लिम भाइयो को ठंडे पानी और आइसक्रीम वितरित करते नज़र आए।

इस दौरान पुलिस और प्रशासन ने मस्जिद एवं ईदगाह के आसपास भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। ताकि कोई अनहोनी या अप्रिय घटनाएं न हो, मस्जिद और आसपास के इलाकों में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए थे थाना प्रभारी कृष्णा प्रसाद जांगड़े एएसआई टीकाराम धुर्व थानापति सरोज चौर योगेश साहू स्वाति मरकाम सुरेश यादव आदि।

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version