गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। प्रथम पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री तथा लोकसभा चुनाव संवाद एवं संपर्क समिति के महासमुंद प्रभारी अमितेश शुक्ल ने नवरात्रि पर्व पर कल राजिम में महामाया मंदिर एवं फिंगेश्वर में मौली माता दर्शन कर क्षेत्र की जनता की सुख समृद्धि की कामना किया। राजिम एवं फिंगेश्वर दोनो जगह पर माता का आशीर्वाद लेकर अमितेश शुक्ल ने लोकसभा चुनाव के संबंध में कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियो की बैठक लेकर जोश भरने का काम किया और महासमुंद में कांग्रेस को विजय दिलाने रणनीति तैयार किया।
There is no ads to display, Please add some
