सितेश सिरदार
लखनपुर(गंगा प्रकाश)। लखनपुर थाना क्षेत्र के एसईसीएल अमेरा खदान में 14 फरवरी को 11 से 12 व्यक्तियों द्वारा खदान स्टाक में घुसकर सुरक्षा गार्ड को गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए तांबे का तार और कोयला सहित अन्य सामानों की डकैती कारित किए थे । प्रार्थी फेकू राम की रिपोर्ट पर लखनपुर पुलिस ने धारा 395 भा द वि के तहत अपराध पंजीकृत करते हुए मामले का विवेचना में लिया। लखनपुर पुलिस ने डकैती के मामले में 1 विधि से संघर्षरत बालक सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया था। वहीं 26 फरवरी 4 और आरोपियों को किया गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया साथ ही उनके पास से कोयला और तांबे का तार बरामद किया गया था। अमेरा खदान में हुई डकैती मामले में पुलिस ने अभी तक नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया है।आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद 27 फरवरी दिन मंगलवार को भाजपा नेताओं और ग्रामीणों के द्वारा लखनपुर थाने का घेराव किया गया। घटना को लेकर भाजपा नेता और पुलिस के बीच काफी देर बहस हुआ।जहां पुलिस अनुविभागीय अधिकारी अखिलेश कौशिक ने समझाइस देते हुए मामला शांत कराया। वही ग्रामीणों का आरोप है पुलिस के द्वारा झूठे मामले में फसाया जा रहा है।गौरतलब है कि बीते वर्ष खनिज विभाग के द्वारा कोयला चोरी को लेकर भोले राजवाडे और अमोल रजवाडे के विरुद्ध लखनपुर थाने में मामला दर्ज कराया था। लखनपुर पुलिस अपराध दर्ज करते हुए दोनो आरोपियों की गिरफ्तारी पूर्व में की थी। लखनपुर थाना क्षेत्र में लगातार कोयला के अवैध उत्खनन और तस्करी मामले में इन दोनों आरोपियों की संलिप्ता रही है। कोयला तस्करों पर करवाई होता देख ग्रामीणों और भाजपा नेताओं के द्वारा लखनपुर थाने का घेराव किया है। इस मामले को लेकर ग्रामीणों के द्वारा सरगुजा कैरेक्टर के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सोपा गया है। अब देखना होगा कि इस मामले को लेकर ग्रामीणों द्वारा किस प्रकार का आंदोलन किया जाता। घेराव के दौरान भाजपा नेता विजय अग्रवाल नीरज अग्रवाल राहुल अग्रवाल भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश साहू, राकेश अग्रवाल विष्णु अग्रवाल सुभाष अग्रवाल घर भरन लाल सैया रवि शंकर सनी हरीश सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
अमेरा खदान में हुए डकैती के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद भाजपा नेताओं और ग्रामीणों ने लखनपुर थाना का किया घेराव एसडीओपी ने मामला कराया शांत
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
