गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। कलेक्टर प्रभात मलिक ने जिला कोषालय अधिकारी, शाखा प्रबंधक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और समस्त उप पंजीयक कार्यालय को परिपत्र जारी कर अवकाश के दिनों भी पंजीयन कार्य चालू रखने उल्लेखित व्यवस्था अनुसार कार्यवाही करने निर्देशित किया है। कलेक्टर द्वारा जारी परिपत्र में कहा गया कि वित्तीय वर्ष 2022-23 मार्च में 18 मार्च 2023 शनिवार से 19 मार्च 2023 रविवार एवं 25 मार्च 2023 शनिवार, 26 मार्च 2023 रविवार तथा 30 मार्च 2023 रामनवमी को राजस्व दृष्टि से पंजीयन कार्यालय में इन दिवसों में पंजीयन कार्य संपादित किये जाये। इन तिथियों को प्राप्त पंजीयन शुल्क एवं सेवा प्रभार की राशि को लेते हुए डबल लॉक में रखा जाए तथा संबंधित बैंक में पंजीयन शुल्क एवं सेवा प्रभार शुल्क लेने हेतु निर्देशित कर व्यवस्था सुनिश्चित किया जाए।
There is no ads to display, Please add some
