सक्ती (गंगा प्रकाश)- मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर हसौद पुलिस ने नौ लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब परिवहन करते आरोपी को गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। 

                    इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये हसौद थाना प्रभारी उपनिरीक्षक नवीन पटेल ने अरविन्द तिवारी को बताया कि आज मुखबिर के जरिये सूचना मिली कि ग्राम मल्दा निवासी महेन्द्र मित्तल अपने मोटर सायकल हीरो पैशन प्रो में अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब भारी मात्रा में ग्राम मल्दा से कैथा तरफ ले जाने वाला है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस अधीक्षक महोदय एम०आर० अहीरे (भा.पु.से) , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमति गायत्री सिंह (रा.पु.से)  एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) महोदय चन्द्रपुर / डभरा बी०एस० खुटिया सर को अवगत कराकर अवैध शराब पर त्वरित कार्यवाही करने दिशा निर्देश प्राप्त होने पर रेड कार्यवाही कर आरोपी महेन्द्र मित्तल पिता धनसाय मित्तल उम्र 38 साल साकिन मल्दा थाना हसौद जिला सक्ती (छ.ग.) के कब्जे से परिवहन करते अवैध कच्ची मुहआ शराब 09 लीटर कीमती 900 रूपये एवं कच्ची महुआ शराब परिवहन करने में प्रयुक्त मोटरसाइकिल हीरो पैशन प्रो क्रमांक सीजी 11 ए०क्यू० 1643 कीमती 40000 रूपये को जप्त कर गिरफ्तार किया गया। हसौद पुलिस ने अपराध क्रमांक 181/2022 दर्ज कर आरोपी के विरूद्ध आबकारी एक्ट धारा 34(2) के तहत कार्यवाही करते हुये उसे न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। उक्त मामले की कार्यवाही में हसौद थाना प्रभारी उपनिरीक्षक नवीन पटेल , प्रधान आरक्षक पुरन लाल कैवर्त , आरक्षक मिरीश साहू , घनश्याम टण्डन , शिवगोपाल रात्रे , मनोज कोसले , घनश्याम पाण्डे का विशेष योगदान रहा।

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version