गोलू कैवर्त ब्यूरो चीफ 

बलौदाबाजार (गंगा प्रकाश)।--वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  दीपक कुमार झा द्वारा जिला के सभी थाना प्रभारी को चोरी लूट जैसे अपराध में शामिल आरोपियों को पकड़ने हेतु प्राप्त निर्देशों के पालन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  सचिंद्र चौबे एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस  सुभाष दास के दिशा निर्देश और मार्गदर्शन पर उप निरीक्षक उमेश वर्मा लगातार अवैध कारोबारियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई का अतुलनीय योगदान दे रहे हैं जिससे लवन अंचल के आम जनमानस चौकी प्रभारी केकार्यो से मुरीद हैं आज रविवार को चौकी प्रभारी के कुशल  नेतृत्व में चौकी लवन से चोरी हुए मशरूका एवं मुलजिम की पतासाजी हेतु लगातार प्रयास किया जा रहा था।

कि आज दिनांक 03/12/2022 को मुखबिर सूचना पर संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर जुर्म स्वीकार करने पर मेमोरेंडम कथन लिया गया एवं मुताबिक *मेमोरेंडम लूट व चोरी गया मशरूका तथा घटना में प्रयुक्त 01 नग मोटरसाइकिल को बरामद कर कार्रवाई करते हुए चोरी में शामिल 03 आरोपी तथा 03 विधि से संघर्षरत बालकों को विधिवत* गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल में निरुद्ध तथा बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया है। उपरोक्त कार्यवाही में सउनि जीवन लाल वर्मा, विजय केसरिया,नरेंद्र मार्कण्डेय, प्रधान आरक्षक भारत भूषण पठारी, धनंजय यादव ,अजय आँचल, परमा नंद रथ,

 आरक्षक केशव भट्ट, केशव पटेल,सूरज  पाटले, रूपेश बघेल, पल्लव सिंह का विशेष योगदान रहा।

01. *अपराध क्र. 970/2022 धारा 392,34 भादवि*

प्रार्थी प्रेमलाल गाड़ा निवासी ग्राम चिचपोल घटना दिनांक 09.11.2022 को ग्राम डमरु से उधारी में ₹10,600 लेकर लिफ्ट लेकर वापस घर जा रहा था। रास्ते में पेशाब पानी के लिए रुकने पर 03 अज्ञात व्यक्ति एक मोटरसाइकिल में आए और प्रार्थी से जबरन पैसे को लूट कर भाग गए थे। मामले में अपराध कायम कर विवेचना पता तलाश में लिया गया था विवेचना दौरान आरोपी का पता कर मुताबिक मेमोरेंडम खर्च बाद शेष रकम आरोपी सुमित, पवन कुर्रे एवं एक अपचारी बालक से नगदी रकम ₹2000 नगद एवं मोटरसाइकिल क्र. CG04 MC 9625 जप्त किया गया है। 

02. *अपराध क्र. 1013/2022 धारा 457,380,411,34 भादवि*

प्रार्थी कन्हैया अग्रवाल निवासी लवन ने रिपोर्ट दर्ज कराया की नगर पंचायत भवन में पौनी, पसारी, सेड़वा, चबूतरा निर्माण कार्य के लिए टेंडर मिला हुआ है तथा कार्य चल रहा है। दिनांक 18/11/2022 के शाम 5:00 बजे जहां पर काम चल रहा था वहीं पर सेड मैं बिजली पोल 12 नग, तीन बंडल सरिया एवं नगर पंचायत के शौचालय कमरा में रखें बिजली पोल फाउंडेशन सेट 12 नग,  कटर मशीन एवं डाई रखा था काम बंद कर सामान को वहीं रख सभी चले गए थे। दिनांक 21/11/2022 को सुबह 8:30 बजे सुपरवाइजर उमेश निराला देखा तो उक्त सामान जुमला कीमती ₹74,000 को कोई अज्ञात चोर, चोरी कर ले गया था, कि रिपोर्ट पर अपराध धारा 457,380 भादवि कायम कर विवेचना पता तलाश में लिया गया। विवेचना दौरान मुखबिर सूचना पर संदिग्धों से पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किया एवं मुताबिक मेमोरेंडम पेश करने पर आरोपी पवन कुर्रे व सुमित कुर्रे निवासी लवन एवं 03 विधि से संघर्षरत बालकों तथा चोरी का माल खरीदने वाले आरोपी नारायण दास से चोरी गए सामान को बरामद कर जप्त किया गया। विवेचना दौरान धारा 411,34 भादवि जोड़ी गई है।

आरोपियों के नाम

01. पवन कुर्रे पिता कमल कुर्रे उम्र 30 साल निवासी लवन चौकी लवन

02. सुमित कुर्रे उर्फ छोटे सोडेमाडे पिता संजीवन कुर्रे उम्र 20 वर्ष निवासी लवन चौकी लवन

03. नारायण दास कुर्रे पिता बोदरु कुर्रे उम्र 25 वर्ष निवासी बगबुडा चौकी लवन

04-05-06. अपचारी बालक 03

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version