अजय चक्रधारी 

सूरजपुर(गंगा प्रकाश)। अवैध कोयला के कारोबार पर जिले की पुलिस का एक्शन लगातार देखा जा रहा है। कोयला चोरी तथा अवैध रूप से कोयला परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए प्राप्त होने वाली सूचना पर पुलिस लगातार कार्यवाही करने में जुटी हुई है। पुलिस महानिरीक्षक, सरगुजा रेंज रामगोपाल गर्ग  के सतत मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक सूरजपुर रामकृष्ण साहू ने अवैध कोयला के कारोबार पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने के निर्देश थाना-चौकी प्रभारियों को दिए है। इसी क्रम में दिनांक 15-16 फरवरी की दरम्यानी रात्रि में चौकी खड़गवां की पुलिस को मुखबीर ने सूचना दिया कि महान-2 कोयला खदान से चोरी का कोयला पिकअप वाहन में लोड़ कर अम्बिकापुर की ओर जा रहा है। 

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह व एसडीओपी प्रतापपुर अमोलक सिंह के मार्गदर्शन में चौकी खड़गवां की पुलिस ने ग्राम झींगापारा खड़गवां में घेराबंदी कर पिकअप वाहन क्रमांक यूपी 64 ईटी 0581 को रोकवाया जिसकी तलाशी लेने पर पिकअप में कोयला लोड़ पाया गया। वाहन स्वामी झम्मन पिता धरमदेव सिंह उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम पतरापारा, थाना राजपुर व चालक सोमारू पिता जुगेश्वर जोहार उम्र 25 वर्ष निवासी मरकाडांड, थाना राजपुर से कोयला संबंधी वैध दस्तावेज की मांग किए जाने पर कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए। पिकअप में लोड कोयला चोरी का होने की पूर्ण संभावना पर धारा 41(1-4)/379 भादसं. के तहत कार्यवाही करते हुए 3 टन कोयला कीमत करीब 18 हजार रूपये एवं परिवहन में प्रयुक्त पिकअप वाहन को जप्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इस कार्यवाही में चौकी प्रभारी खड़गवां विमलेश सिंह, एएसआई कृष्णा सिंह, आरक्षक श्याम सिंह व प्रमोद गुप्ता सक्रिय रहे।

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version