अवैध रूप से जमीन कब्जा करने वाले हो जाए सावधान

मैनपुर (गंगा प्रकाश) । मैनपुर  मुख्यालय  से 3 किलोमीटर दूरी ग्राम गौरघाट पर स्थित तहसील कार्यालय भवन के समीप मैनपुर गरियाबंद नेशनल हाईवे 130C पर अवैध रूप से भवन निर्माण  किया गया था जिसे तहसीलदार द्वारा जे सी बी मशीन लगा कर तोड़ा गया।मिली जानकारी के अनुसार उक्त भूमि खसरा नंबर 23 जो कि शासकीय भूमि है वह तहसील कार्यालय भवन के बाउंड्री पर आता है।  जिसे प्रस्तावित एसडीएम कार्यालय भवन निर्माण कराना बताया गया है।  इस कारण अवैध भूमि पर निर्माण किए गए मकान पर बुलडोजर चलाया गया। इस दौरान मैनपुर के एसडीएम हितेश पिस्दा तहसीलदार नीलमणि दुबे नायब तहसीलदार वसीम सिद्दीकी सहित राजस्व विभाग  एवं पुलिस विभाग का अमला उपस्थित रहे।

क्या कहते है अधिकारी

मैनपुर तहसील के नायब तहसीलदार वसीम सिध्दकी ने चर्चा में बताया प्रधान पाठक संतराम साहू पिता रामजी साहू जो देहारगुड़ा मे पदस्थ  राजिम निवासी है। उनके द्वारा तहसील कार्यालय के सरकारी भूमि पर अवैध अतिक्रमण किया गया था उन्हे जमीन संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत करने कहा गया लेकिन उनके द्वारा कोई दस्तावेज प्रस्तुत नही करने पर नियमानुसार कार्यवाही करते हुए अवैध अतिक्रमण हटाया गया। नायब तहसीलदार सिध्दकी ने आगे कहा और कही शासकीय जमीन पर अवैध अतिक्रमण की शिकायत मिलेगी। उस पर भी कार्यवाही किया जायेगा।

मैनपुर गौरघाट तहसील कार्यालय के सामने शासकीय प्राथमिक शाला देहारगुड़ा के प्रधानपाठक संतराम साहू द्वारा अवैध अतिक्रमण कर मकान और दुकान निर्माण कर काम्प्लेक्स को किराया पर दिया गया था जिसकी शिकायत स्थानीय जनो द्वारा पूर्व में तहसील कार्यालय में किया गया था।

 अवैध अतिक्रमण करने वाले प्रधान पाठक संतराम साहू पिता रामजी साहू को जमीन का दस्तावेज प्रस्तुत करने 4 से 5 बार नोटिस दिया गया लेकिन उनके पास कोई दस्तावेज नही था।संतराम साहू द्वारा तहसील कार्यालय मे उपस्थित होकर दस्तावेज उपलब्ध नही करा पाया जिसके बाद ग्राम के पंच व वरिष्ठ नागरिकों का बयान लिया गया। जिसमें प्रधानपाठक संतराम साहू द्वारा तहसील कार्यालय के जमीन पर अवैध अतिक्रमण करने का बयान दिया गया। है जिसके बाद 3 से 4 बार अवैध अतिक्रमण करने वाले प्रधान पाठक संतराम साहू को मकान का मलबा हटाने का निर्देश दिया गया.

आदेश का पालन नही करने पर आज दिनांक 23.09.2022 दिन शुक्रवार को सुबह 9 बजे अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही प्रारंभ किया गया इसके पूर्व ही अवैध अतिक्रमण करने वाले शिक्षक द्वारा अपने सभी घरेलू सामग्रियों को हटा दिया गया था और जेसीबी मशीन लगाकर अवैध अतिक्रमण की कार्यवाही किया जा रहा है।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version