इंदागांव परिक्षेत्र  की बड़ी कार्यवाही

मैनपुर (गंगा प्रकाश)। वनरक्षक एवं सुरक्षा श्रमिकों के गस्ती के दौरान पीपलखूंटा सर्कल के अन्तर्गत कक्ष क्रमांक 1212 एवं 1277 में ग्राम- धनौरा के 8 व्यक्तियों के द्वारा अवैध रुप से कृषि कार्य के उद्देश्य से अतिक्रमण किया जा रहा है ।  उप निदेशक उदंती- सीतानदी टाईगर रिजर्व गरियाबंद  वरुण जैन एवं सहायक संचालक उदंती ( मैनपुर )  व्ही के लकड़ा के निर्देशन में व  उनके सफल मार्गदर्शन में इंदागांव परिक्षेत्र के अन्तर्गत अधिकारी / कर्मचारियों की टीम गठित कर मौके पर पहुंचे कर  धनौरा निवासी 8 अतिक्रमणकारियों के द्वारा छोटे – छोटे झाड़ी बुटों की कटाई सफाई कर जुताई किया जा रहा था । समस्त अतिक्रमणकारियों को पुछताछ हेतु वन परिक्षेत्र कार्यालय इंदागांव ( धुरबागुडी ) बफर में लाया गया एवं अपराध सिद्ध होने के उपरांत उनके विरुद्ध पी.ओ. आर . प्रकरण क्रमांक 175/05 एवं 53/01 दिनांक 26.09.2022 जारी कर भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 26 ( 1 ) कडज एवं वन्यजीव ( संरक्षण ) अधिनियम 1972 की धारा 27,29,31.38 ( के ) , 39 ( द ) , 51.52 लोक संपति क्षति निवारण 1984 की धारा 3 ( 1 ) A एवं 4 के तहत माननीय न्यायालय प्रथम श्रेणी देवभोग के समक्ष प्रस्तुत किया गया एवं स्वीकृति मिलने के उपरांत उप जेल गरियाबंद में जेल दाखिला करवाया गया । TRAS उक्त समस्त प्रकरण में परिक्षेत्र अधिकारी इंदागांव ( धुरवागुडी ) बफर  चन्द्रबली ध्रुव , उपवनक्षेत्रपाल  डोमार सिंह कश्यप वनरक्षक  हेमसिंग ठाकुर , वनपाल सहायक परिक्षेत्र अधिकारी इंदागांव ,  विरेन्द्र ध्रुव , वनरक्षक फलेश्वर दिवान , वनरक्षक  कविन्द्र मिश्रा , वनरक्षक ,  ऋषि कुमार ध्रुव वनरक्षक एवं समस्त सुरक्षा श्रमिकों का योगदान सराहनीय रहा ।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version