अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 

जांजगीर चाम्पा (गंगा प्रकाश)। रात्रि गश्त के दरम्यान देशी कट्टा और कारतूस रखे युवक को कार के साथ गिरफ्तार कर नवागढ़ पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। 

                                                                                          इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये नवागढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक भास्कर शर्मा ने अरविन्द तिवारी को बताया कि गत दिवस 31 अगस्त को विवेक शुक्ला (भापुसे.) पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा के निर्देशन में वे अपने थाना स्टाफ टीम के साथ रात्रि गश्त में रवाना हुये थे। रात्रि में गश्त के दौरान बैंक , एटीएम , सराफा , संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग थाना नवागढ़ क्षेत्र में कर रहे थे कि ग्राम मिसदा के पास रात्रि करीबन साढ़े तीन बजे के आसपास गश्त के दौरान मिसदा मेन रोड किनारे एक संदिग्ध  व्यक्ति बलेनो कार को खड़ा किया हुआ मिला , जिसमे एक आदमी बैठा था। जिसका नाम पता पूछने पर आनाकानी करते हुये गुमराह करने की कोशिश करने लगा जिस पर पुलिस का संदेह बढ़ने पर कड़ाई से पूछताछ किया गया जो अपना नाम गुलशन उर्फ दीपांशु वर्मा पिता नरेन्द्र वर्मा उम्र 26 वर्ष निवासी बाजार चौक सिलतरा थाना धरसीवा रायपुर का रहने वाला बताया और रायपुर से थाना नवागढ़ क्षेत्र की अपनी प्रेमिका से मिलने आना बताया। पूर्व में आरोपी की प्रेमिका रायपुर सिलतरा में काम करती थी उसी समय परिचय होना बताया जो अभी सिलतरा से काम छोड़कर वापस आ जाने पर उससे मिलने आया था। आरोपी बलेनों कार नीला रंग सीजी – 04 पीए – 9622 में था।  जिसका तलाशी लेने पर  ड्रायवर सीट के पास एक स्नेकर का पैकेट खुला हुआ था जिसे चेक करने पर उसके अंदर एक देशी कट्टा और माचिस के डिब्बा के अंदर एक जिंदा  कारतूस मिला। आरोपी को देशी कट्टा और कारतूस के बारे में पूछताछ करने पर रायपुर सिलतरा क्षेत्र से किसी बाहरी व्यक्ति से खरीदना बताया। आरोपी गुलशन ऊर्फ दीपांशु वर्मा को कट्टा और कारतूस रखने के संबंध में लाइसेंस की मांग की गई जो देशी कट्टा और कारतूस को अवैध रूप से रखना बताये जाने पर आरोपी के विरुद्ध धारा  25 , 27 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपी के पास से एक नग देशी कट्टा , एक नग जिंदा कारतूस और बलेनो कार , एप्पल का मोबाइल जुमला कीमती लगभग दस लाख रुपये को जप्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध धारा सदर अपराध पाये जाने से नवागढ़ पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।  उपरोक्त कार्यवाही में  निरीक्षक भास्कर शर्मा थाना प्रभारी नवागढ़ ,  एसआई रमेश एक्का , प्रधान आरक्षक  मथुरा प्रसाद केशी , जनक राम कश्यप , अनिल कुरे , बलराम यादव का सराहनीय योगदान रहा। 

गिरफ्तार आरोपी –

 गुलशन उर्फ दीपांशु वर्मा पिता नरेन्द्र वर्मा उम्र 26 वर्ष निवासी बाजार चौक सिलतरा थाना धरसीवा जिला रायपुर (छत्तीसगढ़) ।

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version