अवैध शराब परिवहन करने वाले 02 आरोपीयो को किया गया गिरफ्तार

आरोपीयों से 60 पौवा देशी मसाला शराब कुल 10.800 बल्क लीटर एवं परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल पैशन प्रो एवं एक्टीवा जुमला किमती 31,600 रू. को किया गया जप्त

गोलू कैवर्त 

बलौदाबाजार (गंगा प्रकाश)। पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  दीपक कुमार झा द्वारा जिला के सभी थाना प्रभारी को अवैध रूप से संचालित कर रहे जुआ, सटटा ,आबकारी एक्ट  वैधानिक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है कि अति0 पुलिस अधीक्षक सचिन्द्र चौबे एंव अनुविभागीय अधिकारी पुलिस भाटापारा सिद्धार्थ बघेल के दिशा निर्देश और मार्गदर्शन पर निरीक्षक अरूण साहू के नेतृत्व में धर पकड कार्यवाही हेतु स्टाप को निर्देश दिया गया था।

दिनांक 19.11.2022 को हमराह स्टाफ के साथ अवैध शराब जुआ पतासाजी एवं रेड कार्यवाही हेतु टाऊन पेट्रोलिंग पर रवाना हुआ था दौरान पेट्रोलिंग मुखबीर सूचना प्राप्त हुआ कि एक सफेद रंग की एक्टीवा क्रमांक CG10 EK 7722 में एक व्यक्तिा अवैध रूप से शराब रखकर सुरखी भट्टी की ओर से भाटापारा की ओर आ रहा है कि सूचना पर हमराह स्टाफ एवं गवाह के रेड कार्यवाही कर आरोपी भरत लाल घिदौडे पिता आनंदराम घिदौडे उम्र 22 वर्ष निवासी भगत सिंह वार्ड भाटापारा थाना-भाटापारा (शहर) को पकडे आरोपी के  कब्जे से एक सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी में भरी हुई 29 पौवा देशी मदिरा मशाला शराब जुमला 05.220 बल्क लीटर कीमती 3190 रूपये तथा  एक सफेद रंग की एक्टीवा क्रमांक CG10 EK 7722 कीमती 10000 रूपये को मुताबिक जप्ती पत्रक जप्त कब्जा पुलिस में लिया गया  आरोपी का कृत्य अपराध  धारा 34(2) आबकारी एक्ट का घटित करना पाये जाने पर विधिवत गिर. कर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। 

दिनांक 19.11.2022 को हमराह स्टाफ के साथ अवैध शराब जुआ पतासाजी एवं रेड कार्यवाही हेतु टाऊन पेट्रोलिंग पर रवाना हुआ था दौरान पेट्रोलिंग मुखबीर सूचना प्राप्त हुआ कि एक काले रंग की मोटर सायकल पैशन प्रो क्रमांक CG04 DU 6563 में एक व्यक्ति0 अवैध रूप से शराब रखकर सिद्धबाबा भट्टी की ओर से भाटापारा की ओर आ रहा है कि सूचना पर हमराह स्टाफ एवं गवाह के रेड कार्यवाही कर आरोपी संदीप कुमार बांधे पिता चोवाराम बांधे उम्र 19 वर्ष निवासी कडार थाना-भाटापारा(ग्रा) को पकडे जिसमके कब्जे से एक सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी में भरी हुई 31 पौवा देशी मदिरा मशाला शराब जुमला 5.580 बल्क लीटर कीमती 3410 रूपये तथा  मोटर सायकल पैशन प्रो क्रमांक CG04 DU 6563 कीमती 15000 रूपये को मुताबिक जप्ती पत्रक जप्त कर  विधिवत गिर. कर आरोपी का कृत्य अपराध  धारा 34(2) आबकारी एक्ट का घटित करना पाये जाने पर विधिवत गिर. कर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। 

उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक ओमप्रकश त्रिपाठी , आरक्षक दुर्गेश स्वर्णकार , अश्वनी ध्रुव, हिरेन्द्र कोसरे , जितेन्द्र निषाद , युगल ध्रुव का विशेष योगदान रहा थाना भाटापारा शहर में अवैध जुआ-सटटा, शराब पर लगातार कार्यवाही की जा रही है।

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version