कलेक्टर श्री अग्रवाल ने उल्लास कार्यक्रम की समीक्षा बैठक में दिये निर्देश

गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने आज कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभाकक्ष में समय सीमा की बैठक के पश्चात ‘उल्लास’ कार्यक्रम पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में शिक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से ‘उल्लास’ कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की गई। जिसमें उल्लास कार्यक्रम के मुख्य बिंदुओं और उद्देश्यों पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम से जुड़ी योजनाओं और गतिविधियों पर भी चर्चा की गई ताकि शिक्षा के स्तर को ऊंचा किया जा सके। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जिले के 15 वर्ष और उससे अधिक आयु वर्ग के उन वयस्कों को सशक्त बनाना है, जिन्हें स्कूली शिक्षा नहीं मिल पाई है और उन्हें समाज की मुख्यधारा में शामिल करना है।

कलेक्टर श्री अग्रवाल ने कहा कि नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के नाम से प्रायोजित उल्लास का अर्थ है-समाज में सभी के लिए आजीवन सीखने की समझ और इसका आदर्श वाक्य जन-जन साक्षर उल्लास’ नवभारत साक्षरता कार्यक्रम प्रारंभ किया गया है। जिसमें प्रौढ़ शिक्षा के सभी पक्ष शामिल हैं। इस योजना का उद्देश्य बुनियादी साक्षरता और संख्या ज्ञान, महत्वपूर्ण जीवन कौशल, व्यावसायिक कौशल, बुनियादी शिक्षा और सतत शिक्षा का विकास है। कलेक्टर ने कहा कि ‘उल्लास’ कार्यक्रम जिले के शैक्षणिक भविष्य को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। कलेक्टर ने कहा कि ‘उल्लास’ कार्यक्रम के तहत शिक्षा में गुणवत्ता सुधार के लिए अनेक योजनाएं बनाई गई हैं। इसके सफल क्रियान्वयन एवं प्रचार के लिए विभागीय अधिकारियों को दायित्व सौंपे गये हैं।

इस दौरान कलेक्टर ने बैठक में कहा कि उल्लास कार्यक्रम के तहत सभी युवा, प्रौढ़, पुरूष एवं महिलाओं को शत-प्रतिशत बुनियादी साक्षरता प्रदान करना हमारा लक्ष्य है। इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सभी आगे बढ़कर कार्य करें। साथ ही वालेंटियर शिक्षक के रूप में कार्य करने जिले के नागरिकों को भी प्रेरित करें। कलेक्टर ने उल्लास कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में अब तक की प्रगति की विस्तृत जानकारी ली और सभी विकासखण्ड स्तरीय अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। सार्वजनिक स्थलों एवं भवनों में उल्लास का श्लोगन लिखवाये इसका प्रचास प्रसार करें। हितग्राहियों को शत प्रतिशत साक्षर करें। जागरूकता हेतु रैली का आयोजन करें। कॉलेज के विद्यार्थियों द्वारा शिक्षार्थियों को पढ़ाने पर बोनस अंक पात्रता सुनिश्चिम कराये। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती रीता यादव, अपर कलेक्टर अरविंद पाण्डेय, जिला शिक्षा अधिकारी ए.के. सारस्वत सहित विभिन्न विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version