चंद्रशेखर जायसवाल
सारंगढ़(गंगा प्रकाश)। सारंगढ़ शाखा द्वारा सावन उत्सव मनाया गया । इस उपलक्ष्य में विभिन्न प्रतियोगिताएं रखी गयीं एवं सावन सुंदरी का चयन किया गया।
उक्त कार्यक्रम में अध्यक्ष भारती पटेल , जिला संगठन मंत्री हिना पटेल, क्षेत्र प्रभारी जमुना पटेल, मार्गदर्शिका उषा पटेल , रायगढ़ कार्यकारिणी से पूर्णिमा चौधरी की विशेष उपस्तिथि के साथ बबिता पटेल, सविता , झरना पटेल , देवकुमारी पटेल , सीमा पटेल , दुहिता पटेल , लीना नायक ,किरण पटेल, रीना पटेल , जोगेश्वरी पटेल एवं अन्य महिलाओं की सक्रिय उपस्तिथि रही ।
प्रतियोगिता आधार पर प्रथम सविता जी , द्वितीय झरना जी ,तृतीय स्थान किरण जी का रहा। एवं सावन सुंदरी हेतु देवकुमारी पटेल जी का चयन किया गया। धरम वस्त्रालय एवं ज्वेलरी की ओर से देवकुमारी पटेल द्वारा सभी को उपहार भेंट किये गये।
कार्यक्रम की विशेष व्यवस्थापक हिना पटेल जी रही। अस्तित्व एक पहचान रायपुर, परसदीह , रायगढ़ एवं सारंगढ़ टीम को सावन उत्सव के सफल कार्यक्रम हेतु बहुत बहुत बधाई ।
There is no ads to display, Please add some
