बलरामपुर (गंगा प्रकाश)। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ के द्वारा अपनी 6 सूत्रीय मांगों को लेकर महीनो से उनका आंदोलन जारी है। इसी क्रम में आज जंगी प्रदर्शन करते हुए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ ने कलेक्टर ऑफिस के सामने एनएच 343 को पूर्ण रूप से प्रभावित कर दिया और धरने पर बैठ गई। वही अपनी मांगों को लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है। वहीं प्रदर्शन और अपनी मांग पर धरना अनवरत अब भी जारी है…

जिले में 23 सौ आगनबाडी कार्यकर्ता सहायिकाओं का आज महीनो से आंदोलन जारी है। जहां जंगी प्रदर्शन करते हुए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं के द्वारा लगभग 1 घंटे तक एनएच 343 को जाम कर दिया जिससे दोनों और लंबी वाहनों की कतारें लग गई। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि अपनी मांगों को लेकर महीनों से आंदोलन कर रहे हैं लेकिन सरकार के द्वारा हमारे आंदोलन पर विचार ना करते हुए हमें 48 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए ज्वाइन करने की बात कही गई है जिसके विरोध में प्रदर्शन किया गया है। अपनी मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के नाम बलरामपुर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version