गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। एकीकृत बाल विकास परियोजना गरियाबंद अंतर्गत आने वाले 3 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, 14 आंगनबाड़ी सहायिका एवं 03 मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के रिक्त पदों की भर्ती हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया था। प्राप्त आवेदनों के स्क्रूटनी पश्चात अंनतिम योग्यता सूची का प्रकाशन कर दी गई है। बाल विकास परियोजना अधिकारी से मिली जानकारी अनुसार अंनतिम योग्यता सूची में किसी आवेदक को दावा-आपत्ति करना हो तो वह 13 मार्च 2023 की संध्या 5.30 बजे तक कार्यालय परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना गरियाबंद में आकर दावा-आपत्ति कर सकते हैं। निर्धारित तिथि व समय पश्चात किये गये दावा-आपत्ति पर विचार नहीं किया जायेगा।
There is no ads to display, Please add some
