गरियाबंद (गंगा प्रकाश)।कार्यालय परियोजना अधिकारी, एकीकृत बाल विकास परियोजना मैनपुर अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र में आने वाले आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के रिक्त पद भरे जाने है। रिक्त पदों के भर्ती हेतु आवेदन निर्धारित प्रारूप में मंगवाया गया था। जिसमें से सहायिका पद हेतु कुल 03 पद एवं कार्यकर्ता पद हेतु 01 पद का अनंतिम योग्यता सूची प्रकाशित कर दिया गया है। अनंतिम योग्यता सूची में किसी को दावा आपत्ति करना हो तो वह 3 अक्टूबर 2023 शाम 5.30 बजे तक कार्यालय परियोजना सिन्हा समाज भवन गौरधाट रोड मैनपुर में आकर दावा आपत्ति कर सकते है। निर्धारित तिथि एवं समय के पश्चात् किये गये दावा आपत्ति पर विचार नही किया जावेगा। विस्तृत जानकारी के लिये परियोजना कार्यालय मैनपुर से संपर्क कर सकते हैं।
There is no ads to display, Please add some
