छुरा(गंगा प्रकाश)– आईएसबीएम विश्वविद्यालय नवापारा (कोसमी) छुरा, गरियाबंद छत्तीसगढ़ एवं रिसर्च फाॅर  रिसर्जेंस फाउंडेशन (RFRF), नागपुर के मध्य उच्च शिक्षा एवं शोध के क्षेत्र में काम करने के उद्देश्य से एमओयू साइन किया गया। रिसर्च फाॅर रिसर्जेस फाउंडेशन समसामयिक विषयों पर समय समय पर राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सेमीनार, कार्यशाला एवं कांफ्रेंस आयोजित करतीं हैं। साथ ही विभिन्न शैक्षणिक तथा शोध संस्थानों के साथ मिलकर विभिन्न विषयों पर शोध के क्षेत्र से बेहतर तकनीक तथा वातावरण उपलब्ध कराने में सहयोग प्रदान करता है। शोधार्थियों को शोध एवं छात्र -छात्राओं को प्रोजेक्ट कार्य करने के लिए सहयोग एवं प्रोत्साहित करतीं हैं, साथ ही फैकेल्टी एक्सचेंज प्रोग्राम चलातीं है। जिससे शिक्षा का गुणोत्तर विकास होता है। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव एवं शोध संस्थान के ट्रस्टी महेश देवक ने एमओयू साइन किया। निश्चित रूप से उक्त एमओयू उच्च शिक्षा एवं शोध के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version