छुरा (गंगा प्रकाश)- आईएसबीएम विश्वविद्यालय नवापारा (कोसमी) छुरा, गरियाबंद छत्तीसगढ़ में विज्ञान संकाय द्वारा “प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण” विषय पर  वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।

प्रतिभागियों ने अपने पक्ष में कहा कि प्राकृतिक संसाधन पर्यावरण के वे हिस्से हैं,जो मनुष्य के लिए अत्यधिक महत्वपूर्ण हैं, चाहे वे एक रूप में हों या दूसरे रूप में। प्राकृतिक संसाधन प्रकृति में ही उपलब्ध हैं। प्राकृतिक संसाधनों के कुछ उदाहरण वायु, जल, कोयला, पशु, पौधे, प्राकृतिक गैस, सूर्य का प्रकाश आदि हैं। प्राकृतिक संसाधनों के माध्यम से अत्यधिक महत्वपूर्ण उत्पाद प्राप्त किए जा सकते हैं। प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के हजारों तरीके हैं। संरक्षण का मुख्य विचार प्राकृतिक संसाधनों का अनुकूलन के साथ उपयोग करना है, और किसी भी प्राकृतिक संसाधनों को बर्बाद नहीं करना है। वाद-विवाद प्रतियोगिता के प्रारंभ में प्रतिभागियों को प्रतियोगिता से संबंधित  नियमों की जानकारी दी गई।

 विश्वविद्यालय के कुलसचिव ने वाद-विवाद के  विषय पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को प्रेरित किया तथा प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करने के लिए प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण को मानव जीवन के लिए आवश्यक बताया । उन्होंने बताया कि वाद-विवाद के लिए प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण  विषय वर्तमान समय की मांग  है।

प्रतिभागीयों ने विषय के पक्ष में कहा कि प्राकृतिक संसाधन बहुत आवश्यक हैं और हमें इसे अपने भविष्य के लिए संरक्षित करना होगा। विपक्षी प्रतिभागियों ने कहा कि प्राकृतिक संसाधनों को संरक्षित करने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि हमारे पास संसाधनों के उत्पादन के कई अलग-अलग तरीके हैं जिनका वैकल्पिक उपयोग किया जा सकता है।

कार्यक्रम के समापन, विज्ञान विभागाध्यक्ष द्वारा धन्यवाद ज्ञापित कर किया गया। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विज्ञान विभाग के समस्त स्टाफ और सदस्यों को धन्यवाद दिया। प्रतियोगिता के 

पक्ष में क्रमशः मुक्ता बीएससी द्वितीय, प्रथम स्थान,लक्ष्मी बीएससी तृतीय,द्वितीय स्थान तथा मयूरी बीएससी प्रथम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार से विपक्ष में क्रमशः किशन बीएससी द्वितीय ने प्रथम,चंद्रकिरण साहू बीएससी प्रथम ने द्वितीय तथा

दिलेश सोम बीएससी द्वितीय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता का सफल संयोजन विज्ञान संकाय के विभागाध्यक्ष ने किया तथा सफल आयोजन में संकाय के सभी प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version