अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 

रायपुर (गंगा प्रकाश)। आईजी अमरेश मिश्रा रायपुर रेंज द्वारा आज पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय में  रेंज के जिलों के महिला थाना / सेल एवं अजाक थाना के पर्यवेक्षण अधिकारियों एवं प्रभारी अधिकारियों की बैठक ली गई। बैठक में जिला रायपुर , महासमुंद , बलौदाबाजार , धमतरी एवं गरियाबंद के राजपत्रित अधिकारी एवं प्रभारी अधिकारी सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित हुये। बैठक में अनुसूचित जाति , जनजाति वर्ग से संबंधित एवं महिला संबंधी लंबित अपराध एवं शिकायतों की विस्तृत समीक्षा की गई। पुलिस महानिरीक्षक द्वारा पर्यवेक्षण अधिकारियों एवं प्रभारी अधिकारियों को कुशल पर्यवेक्षण कर एवं प्रबंधन क्षमता विकसित कर अपराध एवं शिकायतों के त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिये गये। इसके अतिरिक्त शिकायतकर्ता के साथ संवेदनशील व्यवहार करने , परिवार परामर्श केन्द्र में शिकायतों के सार्थक एवं शीघ्र निराकरण हेतु तकनीकी संसाधनों जैसे वीडियो कांफ्रेसिंग आदि का उपयोग कर अन्य राज्यों या दूरस्थ स्थानों में निवासरत पक्षों को शामिल कर परामर्श कराये जाने निर्देशित किया गया। शिकायत जाँच एवं परामर्श की गुणवत्ता बढ़ाने संबंधी एवं विधिसम्मत कार्यवाही करने हेतु आवश्यक निर्देश दिये गये। महिला सेल के अधिकारियों को महिला एवं बच्चों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने , अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु कार्ययोजना तैयार करने एवं शैक्षणिक संस्थानों में जनजागरूकता अभियान चलाये जाने के निर्देश दिये गये। जाँचकर्ता अधिकारी को शिकायतकर्ता की समस्या के समाधान का दृष्टिकोण रखते हुये आवश्यक कार्यवाही करने तथा पीड़ित महिलाओं एवं अनुसूचित जाति , जनजाति वर्ग के व्यक्तियों को यथाशीघ्र राहत राशि प्राप्त हो इस हेतु सार्थक पहल करने हेतु भी निर्देश दिये गये।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version