अरविन्द तिवारी

सरगुजा (गंगा प्रकाश)  – पुलिस मुख्यालय रायपुर द्वारा जारी निर्देश के परिपालन में पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज राम गोपाल गर्ग द्वारा रेंज के जिलों के पुलिस अधीक्षकों एवं राजपत्रित अधिकारियों की वर्चुअल मीटिंग की कड़ी लगातर जारी रही। मीटिंग के दौरान पुलिस महानिरीक्षक राम गोपाल गर्ग द्वारा जिलों की अपराध एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा करते हुये विभिन्न बिन्दुओं पर त्वरित कार्यवाही हेतु निर्देश दिये गये। उन्होंने समीक्षा करते हुये सभी अधिकारियों को निर्देश दिये कि आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु सीआरपीसी के प्रावधानों तथा माननीय न्यायालयों के दिशा निर्देशों का पालन अवश्य करें। साथ ही सभी राजपत्रित अधिकारियों को थानों के मालखाना निरीक्षण कर जप्ति माल का विधिवत निराकरण करने हेतु निर्देशित किये। मीटिंग के दौरान आईजी द्वारा सभी पुलिस अधीक्षको एवं राजपत्रित अधिकारियों निर्देश दिया गया कि लंबित अपराधों को समयावधि निर्धारित कर विधिवत निराकरण करें। जिलों में लंबित सभी पुराने गंभीर प्रकरणों विशेषकर- हत्या , हत्या का प्रयास , बलात्कार , अपहरण एवं महिला व बच्चों संबंधी अपराध के प्रकरणों के निराकरण की ओर विशेष ध्यान देते हुये निकाल करना सुनिश्चित करें। इसी कड़ी में पुलिस महानिरीक्षक ने आज जिला सरगुजा के लंबित अपराधों की विस्तृत चर्चा करते हुये कहा कि जिलों के थाना/चौकी में महिला एवं बच्चों से संबंधित अपराधों में सतत विवेचना कराते हुये 60 दिवस के भीतर निराकरण कराने एवं अपराधों का 60 दिवस के समयावधि के भीतर निराकरण नहीं होने पर संबंधित विवेचक की जिम्मेदारी तय करते हुये नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिये। इसी प्रकार लंबित मर्ग जांच के प्रकरणों की समीक्षा विशेष रूचि लेकर प्रकरणों के त्वरित निराकरण करने हेतु कहा गया। रेंज आईजी द्वारा पुलिस अधीक्षक एवं राजपत्रित अधिकारियों को उपरोक्त सामान्य निर्देश देने के उपरांत पुलिस महानिरीक्षक द्वारा रेंज के अन्य जिलों के वर्चुअल मीटिंग के होने के उपरांत आज जिला सरगुजा के लंबित अपराधों की समीक्षा बैठक कार्यालय के मीटिंग कक्ष में प्रारंभ की। उन्होंने सर्वप्रथम शहर की व्यस्थम मार्गो की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने व आये दिन घटित हो रहे अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु आवश्यक निर्देश दिये। जिला सरगुजा के वर्ष 2022 तथा उसके पूर्व के लंबित कुल 321 प्रकरण है जिसमे थाना कोतवाली अंबिकापुर के कुल 147 पेंडिंग मामलो की विधिवत समीक्षा करते हुये उन्होंने सभी लंबित प्रकरण निराकृत करने हेतु निर्देश दिये। साथ ही उनके द्वारा कहा गया की आप सब अपने जिला इकाई/अनुभाग में पेंडिंग मामले है उसे यथाशीघ्र निकाल करना सुनिचित करे। आईजी द्वारा समीक्षा बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक एवं राजपत्रित अधिकारियो को निर्देश दिया गया कि आप जिले के पुराने 420 एवं हत्या के प्रकरणों तथा जमीन संबंधी मामलों में की गई धोखाधड़ी के आरोपियों के शीघ्रता से गिरफ्तारी कर प्रकरणो की विवेचना पूर्ण कर न्यायालय पेश करने पर भी ज़ोर देवे। इसके साथ ही आईजी ने चिन्हित प्रकरणों को समयावधि में निराकरण हेतु निर्देश भी दिये। समीक्षा बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्रीमती भावना गुप्ता , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरगुजा विवेक शुक्ला , नगर पुलिस अधीक्षक स्मृतिक राजनाला , उप पुलिस अधीक्षक (ऑप्स) एम.आर.कश्यप एवं कार्यालय के रीडर उपस्थित रहे।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version