अरविन्द तिवारी 

दुर्ग (गंगा प्रकाश)-  गत दिवस खार में मिली महिला की लाश की गुत्थी सुलझाने में जामुल पुलिस ने चौबीस घंटे में ही सफलता हासिल कर ली है। महिला की हत्या करने वाला कोई और नहीं बल्कि उसका प्रेमी ही निकला। मृतिका से मेलजोल के कारण आरोपी के अन्य प्रेमिका ने आरोपी से बातचीत बंद कर दी थी , इसके चलते उन्होंने एक प्रेमिका का नाराजगी दूर करने दूसरी प्रेमिका की हत्या कर दी। हत्या के पहले आरोपी ने मृतका से शारीरिक संबंध भी बनाया था। जामुल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

                      इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये दुर्ग पुलिस अधीक्षक डा० अभिषेक पल्लव ने बताया गत 23 फरवरी को प्रातः करीबन साढ़े नौ बजे सूचना प्राप्त हुई थी कि थाना जामुल क्षेत्र के ग्राम ढौर के खार में एक अज्ञात महिला उम्र लगभग 40-45 वर्ष का शव पड़ा हुआ है। सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर तत्काल थाना जामुल की पुलिस पार्टी घटनास्थल पहुंची। घटनास्थल पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया , जो अज्ञात महिला का शव डी कम्पोज अवस्था में खेत में पड़ा था और शव में कीड़े लग गये थे जो  संभवत: तीन – चार दिनों का होना प्रतीत हो रहा था। घटनास्थल निरीक्षण से मामला प्रथम दृष्टया हत्या का होना संभावित लग रहा था। ग्रामीण क्षेत्र में अज्ञात महिला का शव मिलने की घटना को गंभीरता से लेते हुये डॉ. अभिषेक पल्लव पुलिस अधीक्षक जिला-दुर्ग , संजय कुमार ध्रुव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर जिला दुर्ग द्वारा तत्काल अज्ञात महिला की पतासाजी कर आरोपी की गिरफ्तारी हेतु निर्देश प्राप्त होने पर प्रभात कुमार (भा.पु.से.) नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में थाना जामुल के थाना प्रभारी निरीक्षक याकुब मेमन के नेतृत्व में की टीम गठित कर अज्ञात महिला के पहचान के लिये लगातार हर संभव प्रयास किया जा रहा था। पतासाजी के दौरान अज्ञात महिला का शिनाख्त मधुबाला जागड़े उम्र 43 वर्ष निवासी घासीदास नगर के रूप में हुआ। तत्पश्चात मृतका के परिजनो एवं उसके पति से पूछताछ किया गया। जांच पूछताछ के दौरान ज्ञात हुआ कि मृतका मधुवाला जांगड़े का राजीव नगर निवासी जितेन्द्र वर्मा से प्रेम संबंध है तथा जितेन्द्र वर्मा मृतका को रोज शाम को उसके दुकान से घर छोड़ता है। इस सूचना के आधार पर तत्काल जितेन्द्र वर्मा को कब्जे में लेकर घटना के संबंध में हिकमत अमली से पूछताछ किया गया। जिसने घटना घटित करना स्वीकार करते हुये बताया कि पिछले करीबन दो माह से इसका मृतिका मधुबाला से प्रेम संबंध था। इस बात से आरोपी जितेन्द्र वर्मा की अन्य महिला मित्र नाराज थी और आरोपी से बात करना बंद कर दी थी। जिससे व्यथित होकर मृतिका को मारने की योजना बनाकर आरोपी जितेन्द्र वर्मा ने गत 20 फरवरी के शाम लगभग सात बजे रोज की भांति मृतिका मधुवाला जांगड़े को उसके दुकान के पास से अपने महिला मित्र की स्कूटी में बिठाकर घुमाने के बहाने ग्राम ढौर की तरफ ले गया तथा घटनास्थल में ले जाकर मृतिका की सहमति से शारीरिक संबंध बनाया और उसके पश्चात गला दबाकर मृतिका की हत्या कर दिया। हत्या कर वापस अपने घर आ गया। आरोपी जितेन्द्र वर्मा पिता रामदेव वर्मा उम्र 23 वर्ष निवासी राजीव नगर लेबर केम्प जामुल को गिरफ्तार कर आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त स्कूटी को जप्त किया गया है। उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक एम० याकुब मेमन थाना प्रभारी जामुल , सहायक उप निरीक्षक कुलेश्वर चंद्राकर , प्रधान आरक्षक विजय कुमार साहू , रविन्द्र बंजारे , आरक संजय मनहरे , महेश बंछोर , अमित सिंह और जी. सामुएल की भूमिका सराहनीय रही।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version