बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत बूथ से बूथ तक पहुंचेंगे भाजपा विस्तारक 

महेश प्रसाद 

कोरिया/बैकुंठपुर (गंगा प्रकाश)। आगामी विधानसभा व  लोकसभा चुनाव में अभी समय है लेकिन इन चुनावों को लेकर भाजपा की तैयारियां प्रारंभ हो गईं हैं। भाजपा पदाधिकारियों की आए दिन बैठकें जारी है। जिसमें संगठन को सक्रिय किया जा रहा है। इसी तारतम्य में भारतीय जनता पार्टी आगामी होने वाले विधानसभा  चुनाव के संबंध में बूथ को मजबूत बनाने के लिए बूथ सशक्तिकरण अभियान में जुट गई है। भाजपा के  बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत गत रविवार 06 मार्च को   विधानसभा स्तरीय कार्यशाला व बैठक भाजपा जिला कार्यालय में  आयोजित गई। 

कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य आगामी 2023 के चुनाव हेतु प्रत्येक बूथ को मजबूत करने और उनसे संबंधित विषयों पर चर्चा हुई। बैठक में  मुख्य अतिथि जिला संगठन प्रभारी प्रबल प्रताप सिंह जुदेव, विधानसभा प्रभारी चिन्टु राजपाल, भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल  उपस्थित थे।

मुख्य अतिथि जिला संगठन प्रभारी प्रबल प्रताप सिंह जुदेव ने बूथ सशक्तिकरण सम्बन्धित तैयारियों पर जानकारी दी। बैठक में विधानसभा प्रभारी चिंटू राजपाल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष शैलेश शिवहरे, कमलेश यादव,  भाजपा जिला महामंत्री पंकज गुप्ता, विनोद साहू एवं अन्य भाजपा पदाधिकारियों ने अपने अपने सुझाव व जानकारी दी। साथ ही बैठक में विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। 

प्रदेश भाजपा नेतृत्व के निर्देशानुसार आगामी 17 से 27 मार्च तक भाजपा पूरे प्रदेश में बूथ सशक्तिकरण अभियान चलाने जा रही है। जिसके लिए विस्तारकों की नियुक्ति भी की गई है। विस्तारकों को बूथ के स्तर पर प्रभावी रूप से कार्य करने निर्देशित किया गया है। बूथ सशक्तिकरण अभियान को सफल बनाने विस्तारकों सहित कार्यकर्ताओं के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। बैकुंठपुर  विधानसभा के कार्यकर्ताओं को कार्यशाला के माध्यम से प्रशिक्षित किया गया। जिसमें बताया गया कि 17 से 27 मार्च तक आयोजित होने वाले बूथ सशक्तिकरण कार्यक्रम के माध्यम से विस्तारक बूथ स्तर तक जाकर बूथ को मजबूत बनाने संगठन से प्राप्त बिंदुओं के अनुसार कार्य करेंगें। बूथ सशक्तिकरण अभियान को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने जिला एवं मंडल स्तर पर 4 लोगों की टीम बनाई है। इस टीम में युवा, महिला एवं आईटी सेल, सोशल मीडिया के पदाधिकारियों को लगाया गया है। यह सभी बूथों का गठन एवं सत्यापन करेंगे एवं 20 पन्ना प्रमुख की नियुक्ति मतदाता सूची के अनुसार करेंगे। वाट्सएप समूह का गठन, मन की बात की जानकारी व रिपोर्टिंग का कार्य करेंगे। इसके अलावा बताया गया कि भारतीय जनता पार्टी के द्वारा प्रदेश, जिला, विधानसभा स्तर पर कार्यशाला का आयोजन करेगी। मंडल स्तर पर तैयारियों की बैठक करेगी।

जितने पन्ने उतने होंगे पन्ना प्रमुख…

भाजपा की बैठक में बताया गया कि बूथ सशक्तिकरण अभियान में बूथों की कार्यसमिति में अध्यक्ष सहित 11 कार्यकर्ता रहेंगे। जिसमें सभी समिति के सदस्यों के बीच कार्य विभाजन किया जाएगा। कार्य विभाजन में प्रमुख रूप से मन की बात, वाट्सएप समूह का गठन, महिला प्रमुख, लाभार्थी प्रमुख, प्रभावी मतदाता, युवा प्रमुख, सामाजिक श्रेणी प्रमुख एवं बूथ के छह पर्वों के कार्यक्रम के प्रमुख नियुक्त किए जाएंगे। इसके अलावा 2023 को घोषित मतदाता सूची के अनुसार पन्ने के लिए एक पन्ना प्रमुख बनाया जाएगा। खास बात यह है कि मतदाता सूची में जितने पन्ने होंगे उतना ही पन्ना प्रमुख बनाए जाएंगे। जिसमें सामाजिक समीकरण पर ध्यान दिया जाएगा और समस्पर्शी, सर्वस्पर्शी बूथों का गठन किया जाएगा। 

बैठक में भाजपा जिला महामंत्री विनोद साहू द्वारा मंच संचालन किया गया। बैठक में भाजपा जिला उपाध्यक्ष शैलेष शिवहरे, देवेन्द्र तिवारी, लक्ष्मण राजवाड़े, कमलेश यादव, राजेश सिंह, जिला महामंत्री पंकज गुप्ता, जिला मंत्री रामकृष्ण शर्मा, बसंत राय, नवरतन पाण्डेय, सुनीता कुर्रे, सौभाग्यवती सिंह, जिला कोषाध्यक्ष अशोक जायसवाल, जिला कार्यालय सहप्रभारी लव कुमार रवि, जिला प्रवक्ता बिमलकांत गुप्ता, बैकुण्ठपुर मंडल अध्यक्ष कुबेर साहू, बचरापोंड़ी मंडल अध्यक्ष प्यारे साहू, सलका मंडल अध्यक्ष गोपाल राजवाड़े, कुड़ेली मंडल अध्यक्ष धीरेन्द्र साहू, चरचा मंडल अध्यक्ष अरुण जायसवाल, सोनहत मंडल अध्यक्ष ईश्वर राजवाड़े, पटना मंडल अध्यक्ष कपिल जायसवाल, जिला पंचायत सदस्य चुन्नी पैकरा, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष अनिल साहू, मुन्नाराम चक्रधारी, मंडल महामंत्री सुदीप सोनी, राम लखन यादव, मुन्ना राम चक्रधारी, जगनारायण साहू, अमलू सिरदार, विमलचंद चेरवा, संजय चिकनजुरी, ममता, बबीता ग्वाले, सुरेन्द्र चक्रधारी, मनोज कुमार सोनी, राजेन्द्र देवांगन, राम प्रताप साहू, रमेश कुमार, पुरुषोत्तम, नर्मदा जायसवाल, भईयालाल साहू, प्रकाश राजवाड़े, अनिल राजवाड़े, जगनारायाण सिंह, रवि शंकर राजवाड़े, रुप नारायण सिरदार, सुरेश कुमार, पवन सिंह मरकाम, रवि त्रिपाठी, सुभाष साहू, सुभाष जायसवाल, प्रकाश राजवाड़े, मनोज साहू, नीरज पटेल, राकेश साहू, सोनालाल राजवाड़े, रामाशंकर ंिसह, युकेश कुमार, सच्चिदानंद द्विवेदी, शेख ईरशाद, सनमान सिंह, शिवकुमार साहू, रामलाल साहू, शशि भूषण राय, अभिमन्यु मुदुली, दुर्गेश ठाकुर, सचिन मलिक, सतेन्द्र राजवाड़े, कमलेश कुमार, रविश गुप्ता, प्रमोद पासवान, अनिल जायसवाल, रणधीर सिंह, दीपा विश्वकर्मा, कुण्डल साय, विष्णु प्रसाद साहू, अजीत राजवाड़े, भोला प्रसाद यादव, प्रेम प्रकाश पाण्डेय, संदीप दूबे, जगदीश साहू, सुरेश तिवारी, विवेक कुमार, भागीरथी वस्त्रकार, धु्रवनाथ तिवारी, भंवरलाल कुर्रे, रुपचंद गुप्ता, संतलाल साहू, देवेन्द्र राजवाड़े, अरविन्द कुमार, संतोष कुमार, उमेश कुमार, प्रताप सिंह, महेन्द्र कुमार, लक्षमण गुप्ता, प्रदीप ठाकुर, नारेन्द्र सिरदार, जीवेन्द्र साहू, रामदेव प्रजापति, राकेश खाखा, दयालसाय भगत, हंसलाल कुर्रे, महेन्द्र सिंह पैकरा, विंध्येश पाण्डेय, बसंत कुमार पाल, श्यामनारायण जायसवाल, राज कुमार साहू, रामजीत विश्वकर्मा, सुशील यादव, रामईश्वर यादव, यशवंत सिंह, संतोष यादव, प्रदीप कुमार साहू, अशोक कुमार यादव, संजय कुमार साहू, बिजेेन्द्रलाल संतोष कुमार सिंह एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version