प्रथम स्तरीय जांच में 1979 कुल बैलेट यूनिट,1348 कंट्रोल यूनिट एवं 1000 वीवीपैट की गई जांच

बलौदाबाजार (गंगा प्रकाश)। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आगामी विधानसभा आम निर्वाचन 2023 में उपयोग होने वाली ईवीएम व वीवीपैट मशीनों की प्रथम स्तरीय जांच 10 से 27 जून 2023 तक ईवीएम वेयरहाउस कलेक्टोरेट परिसर बलौदाबाजार में ईसीआईएल द्वारा नियुक्त इंजीनियर्स की टीम द्वारा किया गया। प्रथम स्तरीय जांच की सम्पूर्ण प्रक्रिया कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री चंदन कुमार के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। इस दौरान उपनिर्वाचन अधिकारी रामरतन दुबे, एसडीएम बलौदाबाजार रोमा श्रीवास्तव,डिप्टी कलेक्टर नितिन तिवारी,तहसीलदार बलराम तम्बोली सहित विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों जिसमें इंडियन नेशनल कांग्रेस से जिलाध्यक्ष हितेन्द्र ठाकुर, रूपेश ठाकुर,मनोज प्रजापति, भारतीय जनता पार्टी से विजय केशरवानी एवं हेमंत टिकरिहा,आम आदमी पार्टी से भुवनेश्वर सिंह डहरिया सहित अन्य राजनैतिक दलों से जुड़े हुए प्रतिनिधि गण उपस्थित रहे। प्रथम स्तरीय जांच में सही पाए गए ईवीएम में से 1 प्रतिशत मशीनों में 1200 मत, 2 प्रतिशत मशीनों में 1000 मत एवं 2 प्रतिशत मशीनों में 500 मत डालकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के समक्ष मॉकपोल कर वीवीपीएटी की पर्चियों से कंट्रोल यूनिट में दर्शित परिणाम से मिलान किया गया। इसके साथ ही 1 प्रतिशत कंट्रोल यूनिट के साथ 4-4 बैलेट यूनिट जोड़कर लोडिंग टेस्ट भी किया गया। जिसमें सभी मशीनें सही पाई गई।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version